RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की समीक्षात्मक बैठक।

बक्सर/ बिहार 18 अगस्त।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केंद्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि संबंधित अंचलाधिकारी/आरओ संबंधित थानों पर उपस्थित रह कर निश्चित रूप से प्रत्येक शनिवारिय बैठक में सम्मिलित होकर भूमि विवाद से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई करेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त के संबंध में सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया।
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से सुनवाई में उपस्थित रहते हुए नियमानुसार निर्धारित समयावधि में मामलों का निष्पादन करने को कहा गया। मापी/अतिक्रमण के लंबित आवेदनों के संबंध में नियमानुसार समयबद्ध नोटिस निर्गत करने एवं नियमानुसार निष्पादित करने को कहा गया।
आरटीपीएस की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने आरटीपीएस के लंबित आवेदनों का नियमानुसार, ससमय निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
जिला पदाधिकारी ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों का निष्पादन करने हेतु नियमित रूप से शुक्रवार को सुनवाई करने का निर्देश दिया।
ग्रामीण सड़क सुरक्षा समिति की नियमित रूप से बैठक कराने, नियमित रूप से सीट बेल्ट एवं हेलमेट की जांच करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने विगत माह में ट्रैफिक के नियमों का अनुपालन नहीं करने वालो से वसूली गई राशि के संबंध में अद्यतन जानकारी दी। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग के सड़को के संबंध में मरम्मती हेतु कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर/डुमरांव को निर्देशित किया गया। साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी सड़को के संबंध में अद्यतन प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
खनन विकास पदाधिकारी ने अपने विभाग से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।
मद्य निषेध की समीक्षा की गई और नियमित रूप से छापामारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

सड़क दुर्घटनाओं में कमी और यातायात संबंधी बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

बक्सर:स्वयं सहायता समूह केंद्रित कृषि प्रसार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

वर्ष 2047 तक भारत के परमाणु स्रोतों से लगभग 9 प्रतिशत बिजली का योगदान मिलने की संभावना है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के लोगों को मिलेगा विकास का पूरा लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार: भोजपुर:डॉ. दिलीप जायसवाल का भोजपुर जिला भ्रमण: संगठन को मजबूत बनाने का आह्वाहन।

rktvnews

Leave a Comment