RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छपरौली का किया निरीक्षण!जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के बच्चों ने सरल और सहजता के साथ दिये उत्तर।

बागपत/उत्तर प्रदेश 18 अगस्त।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छपरौली का वचन निरीक्षण किया जिसमें कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं संचालित है जिसमें 100 छात्राओं के पंजीकरण है जिसमें से 98 छात्राएं उपस्थित मिली जो प्रदेश के टॉप 5 जनपदों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की उपस्थिति मैं छपरोली का विद्यालय भी आता है जिलाधिकारी ने छात्राओं से शिक्षा के बारे में जानकारी ली सभी विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरलता के साथ उत्तर दिया जिला अधिकारी को देखकर बच्चे अत्यधिक प्रसन्न थे ।
छात्राओं से जिलाधिकारी ने नाश्ते और लंच के संबंध में जानकारी ली जिसमें बताया कि सुबह नाश्ते में चना ,केला ,दूध मिला और दोपहर में लौकी ,दाल ,चावल ,रोटी, रायता मिला जिस के क्रम में जिलाधिकारी ने खाने की गुणवत्ता को टेस्ट किया और बच्चों के साथ भोजन भी किया और उनसे स्कूल की आवश्यकता सामग्री के संबंध में भी जानकारी ली जिसमें बच्चों ने ओपन जिम खेल सामग्री की मांग रखी ।
जिलाधिकारी ने पठन-पाठन और स्कूल के अनुशासन की प्रशंसा की और उन्होंने कंप्यूटर लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया जिसमें बच्चे कंप्यूटर पर बहुत ही आसानी से अध्ययन कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने विद्यालय को मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि स्कूल में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी रहनी चाहिए बच्चों के प्रति अध्यापकों को अपना शत प्रतिशत देना चाहिए और उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों की जो आवश्यकताएं हैं उन्हें क्रम अनुसार बना कर दें जिससे कि विद्यालय को और बेहतर किया जा सके।
जिलाधिकारी ने नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय परीसर का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत उपस्थित रही।

Related posts

भोजपुर:रमना महावीर मंदिर ट्रस्ट से बिटिया की शादी व परीक्षार्थी रात्रि विश्राम हेतु सहयोग जारी : महंत सुमन बाबा

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा उप चुनाव में सभी सीट एनडीए के पक्ष में : डॉ० प्रेम कुमार

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव सुधांश पंत ने ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में हुए एमओयू के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी के विरुद्ध दिया धरना ! कार्यपालक पदाधिकारी ने आरोप को बताया बेबुनियाद, मनगढ़ंत व राजनीति से प्रेरित।

rktvnews

महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट ने केंद्रीय क्षेत्र की योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

डीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं!अधिकारी समय पर करें आमजन का कार्य: डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment