RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत जनपद में धूमधाम से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस!राज्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा।

बागपत/उत्तर प्रदेश 16अगस्त। देश के गौरवशाली इतिहास स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 77वां स्वाधीनता दिवस समारोह परंपरागत रूप से सादगी के साथ आकर्षक ढंग से मनाया गया77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर के०पी० मलिक जी, मा० राज्य मंत्री, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों ने 15 अगस्त, को 9:00 बजे से 10:00 तक माo मुख्यमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा और सुना गया व उसके बाद कलेक्ट्रेट में राज्यमंत्री केपी मलिक व जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट प्रांगण में “ध्वजारोहण “किया व जिला/तहसील/ब्लॉक/नगर निकायों आदि सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों/इमारतों पर प्रातः 10ः15 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ।

माननीय राज्य मंत्री व जिलाधिकारी ने वीर शहीदों की स्मृति में बने शहीद स्मारक स्थल पर उन्हें वसुधा वंदन किया और नमन किया शहीद स्मारक परिसर में ही माo मंत्री जी ने मौश्री का पौधा रोपित किया और जिलाधिकारी ने भी पौधारोपित कर जनपद वासियों को पौधा लगाए जाने का संदेश दिया उन्होंने कहा जितने पौधे होंगे उतना वातावरण शुद्ध होगा और हमारे जीवन खुशहाल होगा।

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट लोक मंच पर *मेरी माटी मेरा देश* मिट्टी को नमन वीरों को वंदन देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को माननीय राज्य मंत्री के पी मलिक व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिनके द्वारा अच्छे कार्यक्रम किए गए उन्हें भी सम्मानित किया गया वीरों की याद में देश भक्ति गानों से बागपत जनपद गूंजता रहा और बहुत ही धूमधाम और भव्यता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम एल व्यास, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, मल्लिका, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ,जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अवैध संबंध बना हत्या का कारण

rktvnews

मुजफ्फरपुर: उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने किया श्रावणी मेला का उदघाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री सतेंद्र सिंह।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की उपस्थिति में जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : विशेष लेख : ’सुबह हो या शाम… इनके जीवन में है बस राम-राम-राम

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के बिलौटी मे प्रधानाध्यापक को मारी गोली।

rktvnews

Leave a Comment