RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अपराध कर्मी गिरफ्तार।

आरा/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 अगस्त। भोजपुर पुलिस ने एक अपराधी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार को 13/14 अगस्त 2023 की रात में गुप्त सूचना मिली कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गङहा गाँव में एक व्यक्ति आग्नेयास्त्र के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में उदवंतनगर थाना अध्यक्ष एवं सशस्त्र बलों की गठित विशेष टीम ने थाना क्षेत्र के गङहा गाँव में छापामारी कर टॉप 10 अपराधी बंगाली यादव उर्फ रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में उदवंतनगर थाना में कांड संख्या 354/23 दिनांक 14/8/23 दर्ज किया गया है।

Related posts

प्रत्येक व्यक्ति को चौतरफा खुशियाँ बांटने के लिए स्वच्छता, सुशासन और जनभागीदारी के लिए प्रतिबद्ध : डाक विभाग

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय आयुष मिशन बैठक में उद्घाटन भाषण दिया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने तेरहवीं शताब्दी के प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर के किए दर्शन।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया मे अग्निकांड के 53 पीड़ित परिवारों के बीच राहत वितरित।

rktvnews

दुमका:आत्मा सभागार दुमका में कृषक–वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

वाराणसी:विशालाक्षी मंदिर में श्रद्धालुओं में हुआ प्रसाद का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment