RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

ऐतिहासिक स्थल किला मैदान बक्सर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर जिला मो० आफाक आलम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न।

बक्सर/ बिहार 15 अगस्त।आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर मो० आफाक आलम, मंत्री पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर जिला के द्वारा मुख्य समारोह ऐतिहासिक स्थल किला मैदान बक्सर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
एमपी हाई स्कूल बक्सर के छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की गई।
माननीय प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में जिले भर में सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में जिलेवासियों को अवगत कराया।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के द्वारा समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
जिले में विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न महादलित टोलों में बुजुर्गों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया।
जिले भर में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य दर्शकगण एवं प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को राजभवन में दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरिडीह:अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, खोरीमहुआ, अनिमेष रंजन ने यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की, कहा धनवार बाजार में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता।

rktvnews

महागठबंधन की जन विश्वास रैली मात्र भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों का जमावड़ा : भीम सिंह

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आइलाज एडवोकेट अजात शत्रु की नज़रबंदी गैरकानूनी और असंवैधानिक: आइलाज भोजपुर

rktvnews

बीपीएससी 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment