RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

बीपीएससी 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर की गई ब्रीफिंग।

दरभंगा/बिहार 27 सितम्बर।समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बीपीएससी 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर ब्रीफिंग की गई।
दरभंगा जिला के 23 परीक्षा केन्द्रों पर 30 सितंबर को अपराह्न 12:00 बजे से 2:00 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें लगभग 13 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षकों को पारदर्शी तरीके से कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को स-समय परीक्षा केंद्र पर पहुंचने,अभ्यर्थियों को ठीक से फ्रिसकिंग करने, महिला अभ्यर्थियों के फ्रिसकिंग के लिए पर्दा का घेरा बनवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि केन्द्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन करवाने में सबसे बड़ी भूमिका निहित है। उन्हें देखना होगा सभी कमरे में सीसीटीवी लग गया है,घड़ी लग गयी है, केंद्र पर जैमर कार्यरत है, साथ ही ससमय प्रश्न पत्र आयोग के निर्देशानुसार खोला जाए। वीक्षकों का आचरण उच्च कोटि का हो, दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए निर्देशानुसार श्रुति लेखक उपलब्ध हो।
उन्होंने दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों को अभ्यर्थियों के मोबाइल स्विच ऑफ करवा कर जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में भीड़ भार एकत्रित नहीं हो यह सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी समय से परीक्षा केंद्र पर 9:30 बजे तक पहुंच जाए,फ्रिसकिंग सही से हो, अभ्यर्थी जो सामान लेकर आते हैं, वो ठीक से रखा जाए और परीक्षा समाप्त होने के उपरांत प्रश्न पत्र चला जाए, तभी अपना स्थल छोड़ेंगे, इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र के आस-पास या केंद्र के भीतर भीड़ नहीं लगे, यह सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में 01, 07 एवं 15 अक्टूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा जो दोनों पालियों में आयोजित है, के सफल संचालन को लेकर भी कई निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी गौरव शंकर, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन, कंचन झा एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अजय सिंह ने निभाया वादा, बसंतपुर पंचायत की लाइब्रेरी पहुँची कॉम्पिटिटिव किताबें।

rktvnews

चतरा:आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का Vulnerability Mapping से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष पूरक तथा अवसर परीक्षा वर्ष 2023 की समय-सारिणी घोषित।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।

rktvnews

रामगढ़ :राज्यपाल ने रामगढ़ जिलान्तर्गत पंचायत सचिवालय, कुजू पूर्वी, प्रखंड-माण्डू में ग्रामीणों के साथ संवाद किया।

rktvnews

नई उम्मीदें जगाने में सफल रहा शहंशाह इडिपस का सफल मंचन! IKSV थिएटर विभाग के रंगमंडल की प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment