RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) को प्रशासनिक सुधार औऱ लोक शिकायत विभाग (DARPG) की “डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग” कैटेगरी-1 में गोल्ड अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी

RKTV NEWS/12 अगस्त।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने NCRB के नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) की टीम को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार औऱ लोक शिकायत विभाग (DARPG) की “डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग” कैटेगरी-1 में गोल्ड अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी है।
अपने ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि ये गोल्ड अवॉर्ड, NAFIS की पूरी टीम द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सुरक्षित भारत के विज़न को प्राप्त करने की दिशा में एक सुरक्षित फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन प्रणाली विकसित करने के प्रति समर्पण का सम्मान है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय के अंतर्गत, NAFIS उपकरण सभी ज़िलों, पुलिस आयुक्त कार्यालयों, केन्द्रीय और राज्य फिंगरप्रिंट ब्यूरो और NIA, CBI और NCB जैसी केन्द्रीय ऐजेंसियों को दिए गए हैं। अपराध पर नियंत्रण करने में NAFIS से फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। इस प्रणाली से अपराधों में अंतरराज्यीय अपराधियों की संलिप्तता का पता लगाने का काम पूरे देश में अधिक सुगमता, सटीकता और कुशलता के साथ किया जा रहा है।
NAFIS ने आपराधिक फिंगरप्रिंट का एक केन्द्रीय डेटाबेस बनाया है, जिसे सभी राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों और केन्द्रीय ऐजेंसियों के उपयोगकर्ता एक्सेस कर सकते हैं। इससे आपराधिक पहचान और जांच प्रक्रिया की दक्षता और प्रभावशीलता में गुणात्मक सुधार आया है।

Related posts

नई दिल्ली:लोक सभा अध्यक्ष एवं सांसदों ने रवि राय को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने लाल किले के लॉन में आयोजित भारत पर्व 2026 के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ‘स्विस पैरा-आर्म रेसलिंग कप’ में भिलाई के श्रीमंत झा ने जीता सिल्वर मेडल।

rktvnews

बक्सर: डुमरांव के डी. के.कॉलेज में लोकतंत्र, समाज और मीडिया की नैतिकता विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत काम करने वाले प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने सतत चुंबक उत्पादन के लिए हैदराबाद स्थित मेसर्स मिडवेस्ट एडवांस्ड मैटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड को वित्त पोषण की मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment