RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

गढ़वा/झारखंड 12 अगस्त।नेहरू युवा केंद्र गढ़वा एवं जिला प्रशासन गढ़वा के द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के सभी 189 पंचायतों में आज एक साथ माटी का वंदन वीरों का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत गढ़वा प्रखंड के परिहारा पंचायत में मुखिया रविंद्र राम, विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग ओमप्रकाश गुप्ता, उप मुखियापति मुन्ना सिंह, पंचायत अध्यक्ष राकेश बैठा, वार्ड सदस्य अनीता देवी, रामचंद्र यादव, कुसमी देवी, खेल प्रशिक्षक विजय सिंह समाजसेवी देवव्रत सिंह, उदय सिंह, बसंत पासवान, गुड्डू रोजगार सेवक खलील अंसारी, महिला सखी जरीना बेबी, जाशींता देवी एवं नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के लेखापाल चार्ल्स बोदरा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रविंद्र राम मुखिया के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। चार्ल्स बोदरा के द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने माटी को नमन वीरों का वंदन थीम पर आयोजित आज के इस कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत से जो मिट्टी इकट्ठा किया जा रहा है। उसे देश की राजधानी दिल्ली ले जाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को मुखिया रविंद्र राम के द्वारा पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। जिसके पश्चात परिहारा खेल मैदान के चारों ओर 75 पौधों का रोपण किया गया और हाथों में मिट्टी लेकर कलश में एकत्र किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस अवसर पर परिहार पंचायत और आसपास आस पास के ग्रामीण जनता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप हेतु खिलाड़ियों का चयन,08 को रवाना होगी टीम।

rktvnews

भोजपुर: होटल व्यवसाई रोहित सिंह के असामयिक निधन से शोक,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

पटना: वोट दे और सिनेमा के टिकटों पर 50% की छूट पाएं🤓

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षा की दशा-दिशा पर 22 अप्रैल को होगा जनसंवाद : डा शशि

rktvnews

Leave a Comment