RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

सहज व्यायाम से हड्डियाँ एवं सन्धियाँ बलिष्ठ व नीरोग हो जाती है: योग गुरु

बड़हरा/भोजपुर 12 अगस्त।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर करजा के संचालीका सुनीता सैनी नेतृत्त्व में उप स्वास्थ के प्रांगण में छात्रों के सर्वाङ्गीण विकास के लिए सहज व्यायाम यौगिक जाॅगिंग का अभ्यास कराए गए। बखोरापुर के पास सबलपुर गंगौली एवं सरैया बभनगाँवा में संत रविदास मंदिर के प्रांगण में भी सहज व्यायाम योग प्रशिक्षण शिविर में हुई। योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने कहा कि इसमें कुल बारह क्रियाओं का समावेश होता है।इसका मुख्य उद्देश्य शरीर में गति लाकर उसको मजबूत व स्फूर्ति युक्त बनाना तथा आसन-प्राणायाम के लिए उसको तैयार करना है।प्रत्येक स्थिति की आवृत्ति को अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार कम से कम आधा मिनट से लेकर दो मिनट तक या दस से तीस आवृत्ति करने से व्यायाम का पूर्ण लाभ मिलता है।इससे शरीर के प्रत्येक अङ्ग का व्यायाम होने से वे क्रियाशील एवं स्वस्थ हो जाते हैं।शरीर के लचीला,सुडौल व सुदृढ़ होने पर कार्य क्षमता व कार्य दक्षता बढ़ती है।हड्डियाँ एवं सन्धियाँ बलिष्ठ व नीरोग हो जाती हैं।शरीर के विजातीय तत्त्व बाहर निकल जाती हैं।
इसे लम्बे-गहरे श्वास के साथ खाली पेट सुबह-शाम दोनों समय करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

Related posts

दरभंगा:12 जुलाई को संयुक्त श्रम भवन में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

सीबीएसई बोर्ड द्वारा संभावना में आयोजित हुआ काउंसलिंग सह फेयरवेल कार्यक्रम

rktvnews

भोजपुर: बिहिया के गऊडाढ़-रुद्रनगर पंचायत में पूर्व मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास में प्रतिदिन आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या एकल व समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने वार्षिक सांख्यिकीय प्रकाशन ‘भारत की कोयला निर्देशिका 2022-23’ जारी किया।

rktvnews

दरभंगा:बालगृह,पर्यवेक्षण गृह एवं दत्तक गृह का हुआ औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment