RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

परिसदन भवन चतरा में अध्यक्ष झारखंड राज्य खाद्य आयोग रांची, हिमांशु शेखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

चतरा /झारखण्ड 12 अगस्त।अध्यक्ष झारखंड राज्य खाद्य आयोग रांची, हिमांशु शेखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
परिसदन भवन, चतरा के सभागार में अध्यक्ष झारखंड राज्य खाद्य आयोग रांची, हिमांशु शेखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित योजना यथा जन वितरण, पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) से जुड़े विषयों पर आमजनों द्वारा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
जन सुनवाई कार्यक्रम में राशन डीलर द्वारा समय समय पर वितरण नही करने, कम राशन मिलने, राशन कार्ड नहीं बनने, राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ने जैसे कई शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत किया गया। जिसपर अध्यक्ष द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया।
अध्यक्ष द्वारा निर्देशित करते हुए कहा गया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वैसे योग्य लाभुक जो अभी तक राशन कार्ड से वंचित है उन सभी का सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ ऐसे परिवारों का राशन कार्ड बनवाने की दिशा में कार्य करने एवं आकस्मिक खाद्यान्न कोष से इन परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि अनाज के अभाव में कोई भी लाभुक भूखा ना रहे एवं भूख से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु ना हो यह सुनिश्चित की जाए। खाद्यान्न वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु झारखंड राज्य खाद्य आयोग के वाट्सएप्प नंबर-9142622194 पर शिकायत दर्ज करवा सकते है। अध्यक्ष द्वारा जिले के सभी पंचायत भवन में से जुड़ी सभी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया, जिससे लाभुकों को उन्हें मिलने वाली सरकारी लाभ संबंधित पूर्ण जानकारी मिल सके।
जन सुनवाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदस्य, झारखंड राज्य खाद्य आयोग, शबनम परवीन, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, सिविल सर्जन डा. जगदीश प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी निलम कुमारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

फिल्म ‘गुलमोहर’ तीन पीढ़ियों में परिवार और घर के प्रयोजन की पड़ताल करती है: निर्देशक राहुल वी. चित्तेला

rktvnews

दिग्विजय सिंह ने दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार।

rktvnews

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन बडौली का किया निरीक्षण,विद्यालय में 202 विद्यार्थियों के सापेक्ष 73 विद्यार्थी पाए गए उपस्थित जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त!अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का रोका वेतन।

rktvnews

चतरा:पोषण अभियान के तहत् पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह।

rktvnews

दरभंगा:विशेष गहण पुनरीक्षण में जीविका दीदियाँ निभाएंगी अहम भूमिका-डीएम

rktvnews

चतरा: उपायुक्त अबु इमरान ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व प्री रिवीजन के कार्यों संबंधित अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक!लक्ष्य को किसी भी हालत में शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment