RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

कातिब सुशील कुमार श्रीवास्तव के हत्यारों को गिरफ्तार करे जिला प्रशासन!अपराध पर लगाम लगाये जिला प्रशासन-माले!

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)11 अगस्त। स्थानीय पकड़ी निवासी 55 वर्षीय सुशील कुमार श्रीवास्तव के पीड़ित परिवारों से मिला भाकपा-माले नेताओं का टीम!विदित हो कि पिछले 6 अगस्त से लापता कातिब सुशील कुमार श्रीवास्तव का कल खेताड़ी मुहल्ला से शव बरामद किया गया!हत्या की घटना की खबर सुनते ही भाकपा-माले के नेता उनके आवास पकड़ी जाकर उनके भाई सन्नी कुमार से मिले और घटना की पूरी जानकारी ली!भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि सुशील कुमार श्रीवास्तव का महज ₹50 हजार के कारण उनका अपहरण का निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई!आगे माले नेताओं ने कहा आरा शहर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है!अभी पिछले दिनों नवादा स्कूली छात्रा को गोली मार दी गई,आज बस स्टैंड में तीन दुकानों में चोरी हो गई वहीं दूसरी तरफ अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है और अपराधी लगातार अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं! भाकपा-माले नेताओं ने जिला प्रशासन से अपराधियों पर लगाम लगाए अन्यथा माले अपराध के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी! भाकपा-माले ने जिला प्रशासन से हत्यारों को गिरफ्तार करने,उनके पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा,एक सरकारी नौकरी एवं अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चल कर कड़ी से कड़ी सजा देने और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है!पीड़ित परिवार से मिलने वालों में नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,दीनानाथ सिंह, मिल्टन कुशवाहा शामिल थे!

Related posts

भोजपुर:ब्रह्मेश्वर मुखिया की श्रद्धांजलि सभा में समर्थकों ने उठाई कई मांगें।

rktvnews

रांची:भू-अर्जन सम्बन्धी मामलों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार: रोहतास: जिलाधिकारी ने समन्वय समिति की बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाने का विद्युत कार्यपालक अभियंता को दिया निर्देश।

rktvnews

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने डाकघरों के माध्यम से कम लागत में पुस्तकों और अध्ययन सामग्री के वितरण को सरल बनाने के लिए ‘ज्ञान पोस्ट’ के लिए राजपत्र अधिसूचना के प्रकाशन की घोषणा की।

rktvnews

दुमका: जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री 73 फरियादियों की सुनी समस्याएं! अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment