RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक प्राधिकार अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय ने आगामी लोक अदालत की सफलता को की बैठक।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 11 अगस्त।आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर, 2023 में बीमा कंपनी से संबंधित वादों के निष्पादन हेतु एक बैठक का आयोजन सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण के साथ किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीगण को अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। जिला विधिक सेवा पदाधिकार के सचिव आदित्य सुमन ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु लगातार बैठक की जा रही है एवं सभी विभाग एवं उनके अधिकारीगण को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके। बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ऋषि कुमार सिंह, विशेष उत्पादन यालय द्वितीय अरुण कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सत्येंद्र सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रयोदशा अखिलेश कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टदशा नीरज किशोर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम देवानंद मिश्रा के साथ बीमा कंपनी के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related posts

पलामू:प्रमंडलीय आयुक्त से गढ़वा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की मुलाकात।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना:जेनरेशन की दूरियों को मिटाता बिहार सरस मेला।

rktvnews

हरेराम सिंह बने लोजपा(रा) भोजपुर के जिला महासचिव।

rktvnews

उत्तराखंड मुख्यमंत्री से नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल की भेंट!भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में निकाली गई शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment