RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पृथ्वी से चंद्रलोक तक प्रधानमंत्री का विकास दिख रहा है:सी डी शर्मा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और विकास की चर्चा धरती से लेकर चांद तक दिखने लगा है।ये बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह जहानाबाद लोकसभा के प्रभारी सी डी शर्मा ने कही। इन्होंने कहाकी पीएम मोदी के नेतृत्व में हर तरफ विकास की बयार बह रही है। भारत के विकास की झलक आज समंदर से लेकर अंतरिक्ष तक चारों ओर दिख रही है ।समंदर में भारतीय बेड़े किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार है तो दूसरी तरफ अंतरिक्ष में भी भारतीय वैज्ञानिक कामयाबी की इतिहास लिखा।
शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भारत उपग्रह प्रक्षेपण एवं अंतरिक्ष अनुसंधान एवं विकास तथा अन्वेषण के क्षेत्र में प्रारंभ से अंत तक के क्षमता रखने वाले देशों की सूची में पांचवा देश है। देश पृथ्वी के अवलोकन उपग्रह संचार, मौसम विज्ञान ,अंतरिक्ष विज्ञान ,और दिशा निर्देशन अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित जमीनी बुनियादी और संरचना के कार्यक्रम को संचालित कर रहा है। जुलाई 2018 से जुलाई 2023 के दौरान 27 उपग्रह और 22 प्रक्षेपण वाहन मिशन देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

Related posts

नारी अपहरण !

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, कश्मीर में अब अलगाववाद इतिहास बनकर रह गया है।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, बालू उत्खनन एवं ओवरलोडिंग पर जारी रहेगा विशेष अभियान।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दिवंगत नीरज उधवानी के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

पटना: वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने पुलिस अवर निरीक्षक के असामयिक निधन पर दी शोक सलामी।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड ने अगले 5 वर्षों में 35,000 करोड़ रुपये तक की मल्टी-मॉडल अवसंरचना परियोजनाओं को निधि उपलब्ध कराने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड के साथ समझौता किया।

rktvnews

Leave a Comment