RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शोक व्यक्त।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)17 मार्च।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान जी के निधन से देश ने एक प्रखर जननेता, कुशल संगठनकर्ता और संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और लोकहित के प्रति समर्पित रहा। वे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रभावी कार्य करते हुए देश के विकास में योगदान देने वाले कर्मठ राजनेता थे। उनकी दूरदर्शिता, संगठनात्मक कौशल और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदा प्रेरणादायी रहेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. प्रधान जी का निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सदैव समाजसेवा को प्राथमिकता दी। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण भावना हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और अनुयायियों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

Related posts

बक्सर: डीएम ने 03 माह की बच्ची को मध्यप्रदेश के दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख हेतु सौंपा।

rktvnews

नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में डीसी मोनिका गुप्ता ने वितरित किए प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में पिछले एक वर्ष में स्थापित हुए विकास के नए आयाम:बाड़मेर जिला प्रभारी मंत्री

rktvnews

भोपाल:जी.एस.टी. एक राष्ट्र-संकल्प-उत्तरदायित्व का जीवंत प्रतीक : राज्यपाल

rktvnews

राष्ट्रपति ने सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लिया।

rktvnews

महाकवि रामचंद्र जायसवाल और परमानंद पांडेय की जयंती पर दी गयी काव्यांजलि, डा राजवर्द्धन आज़ाद का हुआ अभिनन्दन, कवि अर्जुन प्रसाद सिंह को मिला स्मृति-सम्मान !

rktvnews

Leave a Comment