RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

10 अगस्त को होगा इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आगाज!जिले के 74 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेगी सौगात।

हनुमानगढ़/राजस्थान 02अगस्त।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की क्रियान्विति के तहत महिलाओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने के लिए 10 अगस्त को इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आगाज होगा।
योजना नोडल अधिकारी एवं एडीएम प्रतिभा देवठिया ने बताया कि 10 अगस्त से योजना के प्रथम चरण के तहत हनुमानगढ़ जिले में 74 हजार 772 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन दिए जायेंगे। प्रथम चरण में चयनित चिरंजीवी परिवारों की एकल नारी/विधवा महिलाओं, सरकारी विद्यालयों की कक्षा 9-12 में अध्ययनरत छात्राओं, सरकारी आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक तथा संस्कृत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं नरेगा में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं तथा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं को लाभांवित किया जाएगा।

जिला मुख्यालय पर 2 स्थानों पर तथा 7 ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा वितरण

एडीएम ने बताया कि जिले में जिला मुख्यालय स्तर पर 2 स्थानों पर तथा 7 ब्लॉक मुख्यालयों पर स्मार्ट फोन वितरण हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा। चयनित लाभार्थियों को शिविर में तिथिवार आमंत्रित करने के लिए लाभार्थियों के पास प्रशासन द्वारा एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जायेगा तथा एक पर्ची भी भेजी जायेगी जिसमें शिविर की तिथि, स्थान एवं शिविर में आते समय लाने वाले दस्तावेजों की सूची अंकित होगी ।

यह दस्तावेज आवश्यक

लाभार्थी को शिविर में आते समय अपने साथ अपना जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा जनाधार कार्ड में दर्ज मोबाइल फोन लाना आवश्यक होगा। अध्ययनरत छात्राओं को अपने साथ आईडी कार्ड / एनरोलमेंट कार्ड, विधवा/एकल नारी को पीपीओ साथ लाने होंगे।

यह रहेगी स्मार्ट फोन प्राप्त करने की प्रक्रिया

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक आशीष दत्त ने बताया कि शिविर में ईजीएसवाई पोर्टल पर लाभार्थी का ई-केवाईसी किया जायेगा। पोर्टल पर लाभार्थी का जनाधार नंबर डालकर उसके विवरणों को सत्यापित किया जायेगा, सत्यापित होने की दशा में लाभार्थी द्वारा अपने साथ लाए गए मोबाइल फोन पर जनाधार ई-वॉलेट इंस्टॉल किया जायेगा ।

Related posts

पटना:आनन्द ही नहीं स्वास्थ्य और ऊर्जा भी प्रदान करता है संगीत : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसाईटी की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित किया।

rktvnews

थाने के बेहतर प्रबंधन हेतु रोहतास पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष कुणाल को प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मान।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई प्राथमिकता से करें : राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी2 से बीएमपी2एम के 693 आयुध उन्नयन के लिए एवीएनएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

गढ़वा:शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु उपायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment