RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

हर महीने एक सौ पौधारोपण करेगा यूथ हॉस्टल:डा एस के रूंगटा

पौधारोपण और संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी:चेयरमैन डा अर्चना सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 जुलाई। युथ होस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भोजपुर इकाई के द्वारा विनायक ट्रेडिंग कंपनी ( गड़हनी)के कैंपस में डॉ एसके रूंगटा की अध्यक्षता मे वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर कुल 51 फलदार वृक्ष लगाए गए ।इस अवसर अध्यक्ष डॉ रूंगटा ने कहा कि हर महीने 100 पौधा लगाने का यूथ हॉस्टल का लक्ष्य है,जो पहले से चल रह है और आज भी चेयरमैन डॉ अर्चना सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है हमारी संस्था पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पिछले 4 साल से इस कार्य को वृहद पैमाने पर कर रही है। ईपीसी के सदस्य अनिल कुमार ने कहा कि अपनी पीढ़ी को अगर हम जीवन देना चाहते हैं तो हमें पौधे लगाने पड़ेंगे । इस अवसर पर राज्य इकाई की उपाध्यक्ष रीता सिंह, ,सरदार गुरुचरण सिंह, उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश जैन इकाई के सचिव विष्णु शंकर , दिनेश कुमार सिन्हा,माधव कृष्ण अग्रवाल, पूर्व सचिव दिनेश प्रसाद सिन्हा,रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर की सचिव डा विभा कुमारी, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भोजपुर विभाग समरसता प्रमुख ललन कुमार सिंह ,मिथिलेश कुमार सिंह, श्री राजेश कुमार सिंह विनोद कुमार सिंह इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के सचिव विष्णु शंकर ने किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 15 फ़रवरी 25

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने विभिन्न कार्यालयों एवं प्लास मार्ट का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मांगों को लेकर छात्र जनता दल यूनाईटेड ने मनाया काला दिन।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक‑नेता, स्व चंद्रशेखर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए 15 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment