RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

धावा दल ने 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 28 जुलाई।श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में एवं श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व मे संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिकों हेतु सघन जाँच अभियान चलाया गया।
जाँच के क्रम में संग्रामपुर प्रखंड के कुल -03 प्रतिष्ठानों क्रमश: मनीष किराना दुकान, शंभू किराना दुकान एवं अविनाश मिष्ठान भंडार से 1-1 बाल श्रमिक अर्थात कुल-03 बाल श्रमिकों को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। साथ ही श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा।
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जबकि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रखा गया है।
श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा बताया कि बच्चों से प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन के अंतर्गत गैर कानूनी है। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अतर्गत बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार रूपये से 50 हजार रूपये तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक का कारावास का प्रावधान है।
इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निदेश के आलोक में सभी नियोजकों से 20,000/- (बीस हजार रू.) प्रति बाल श्रमिक की दर से राशि की वसूली की जाएगी।
आज की इस विशेष धावा दल की टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, संग्रामपुर कीर्तिवर्धन सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मेहसी रविरंजन कुमार , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घोड़ासहन रोहित कुमार सिंह , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, केसरिया सुरेंद्र कुमार, प्रयास संस्था से विजय कुमार शर्मा एवं अन्य तथा संग्रामपुर थाना से 08 पुलिस कर्मी एवं एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग यूनिट की टीम शामिल थी।

Related posts

नई दिल्ली:किसान होना गर्व की बात – उपराष्ट्रपति

rktvnews

बीसीजीसीएल ने ओडिशा में कोयला गैसीकरण परियोजना के लिए निविदा जारी की।

rktvnews

भोजपुर: जहूर क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी भोजपुर को 6 विकेट से हराया।

rktvnews

India Records Academy Certifies World Record title to Varanasi District Administration for Most Participants in a Quiz Contest at Multiple Locations

Admin

भाजपा की शाहपुर विधानसभा के बिहिया पूर्वी ,शाहपुर पूर्वी और बिहिया नगर मंडलो की कार्यसमिति बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:नशामुक्ति के खिलाफ निकली रैली।

rktvnews

Leave a Comment