RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बगहा शहर को सड़क जाम की समस्या से शीघ्र मिलेगी मुक्ति।

बेतिया/पश्चिमी चंपारण 27 जुलाई।बगहा शहर को सड़क जाम से निजात दिलाने हेतु आज जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में एसडीएम, बगहा के कार्यालय प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जाम से निजात हेतु विभिन्न वैकल्पिक मार्गों पर विचार-विमर्श हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन आरओबी के कारण शहर में अक्सर सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है। गन्ना ढुलाई के सीजन में सड़क जाम की समस्या और विकट होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिला प्रशासन एवं अनुमंडल प्रशासन ने सड़क जाम की समस्या से बगहावासियों को निजात दिलाने के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि वैकल्पिक मार्ग का चयन करने हेतु प्रस्तावित स्थलों का एक सप्ताह के अंदर भौतिक सत्यापन करते हुए अंतिम रूप से चयनित करें ताकि अग्रतर कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रस्तावित हरनाटांड़ जाने वाले पथ से तिरहुत कैनाल होते हुए गोईती तक जाने वाले रूट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बीडीओ, सीओ तथा संबंधित कार्यपालक अभियंता को अविलंब भौतिक सत्यापन कर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा, किरण कुमार गोरख जाधव, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के मोकामा क्षेत्र में मध्याह्न भोजन करने से 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन सिलाना क्लस्टर में अच्छादित ग्राम बासौली के स्पोर्ट्स कंपलेक्स का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

18 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया कंबल का वितरण।

rktvnews

भोजपुर:नीतीश सरकार रोजगार देने की बजाय युवाओं पर बरसा रही है लाठियां: शिवप्रकाश रजंन

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प – 1.62 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.11 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

Leave a Comment