RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया कंबल का वितरण।

गोपलगंज /बिहार 02 जनवरी।बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए ठंड से कपकपाते गरीब लोगों के बीच जिला पदाधिकारी,डॉ0 नवल किशोर चौधरी द्वारा आज संध्या समय स्वयं कंबल उनके बीच वितरण किया गया। ठंड से सिकुड़ते अक्षम व बुजुर्ग महिला व पुरूष के शरीर पर कंबल ओढाकर राहत पहुंचने का कार्य देर रात तक किया गया।
जिले के 40 निर्धन, जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण जिला पदाधिकारी के द्वारा
कंबल वितरण बस स्टैंड पर एकत्रित निर्धनों, लाचार, अक्षम कड़ाके की ठंड में सिकुड़ते गरीबों के बीच अरार मोड़ पर जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। भ्रमण करते समय सड़क के किनारे ठिठुर रहे बुजुर्गों को भी कंबल देकर राहत पहुंचने का कार्य किया गया। इसके अलावे जिला प्रशासन सदर अस्पताल क्षेत्रों में भी कंबल वितरण कर गरीबों के बीच राहत पहुंचने का कार्य किया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी ने अपील किया की जितने भी जनप्रतिनिधि या सक्षम व्यक्ति है वे भी कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण का पुनीत कार्य कर सकते हैं।
अनुमंडलाधिकारी, गोपालगंज सदर, डॉ0 प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

Related posts

सीडीएस ने रण संवाद में विशेष बलों के संचालन और एयरबोर्न एवं हेलीबोर्न अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के बोडेली, छोटा उदेपुर में 5200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

धर्मनिरपेक्षता : पश्चिमी या आधुनिक?

rktvnews

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ गया है।

rktvnews

अमित शाह की उपस्थिति में भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार और The Indigenous Progressive Regional Alliance (TIPRA), जिसे त्रिपरा मोथा के नाम से जाना जाता है और अन्य स्टेकहोल्डर्स, के बीच आज नई दिल्ली में त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment