RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,आरा के बैनर तले मनाई गई पखावज सम्राट बाबू ललन जी की जयंती!स्थापित प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।

आरा/भोजपुर 27 जुलाई। आरा पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर स्थापित मृदंगवादक बाबू ललन जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शास्त्रीय संगीत और बाबू ललन जी विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।माल्यार्पण का नेतृत्व पुष्पेंद्र नारायण सिंह और संचालन भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।परिचर्चा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेन्दू , भोजपुरिया जनमोर्चा के डॉक्टर कुमार शीलभद्र, कुंवर सेना के निर्मल सिंह शक्रवार,डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, विजय बहादुर सिंह आदि ने कहा कि बाबू ललन जी जमींदार परिवार के होने के बाद भी वे सामाजिक रहे। शास्त्रीय संगीत का समेलन आरा जैसे जगह में करना भी कई बार अपने आप में एक मिसाल रहा है।ललन जी की पहचान राष्टीय स्तर पर थी और शास्त्रीय संगीत के जितने भी घराने थे और नामी नामी उस्ताद वो जमीरा कोठी में आना अपना सौभाग्य समझते थे पर आमलोगों के बीच शास्त्रीय संगीत के प्रति रुझान बहुत ही कम हो गया है। कभी आरा को मिनी बनारस कहा जाता था। वक्ताओ ने बाबू ललन जी को पद्म श्री देने की मांग सरकार से की। शामिल लोगों में कमलेश ब्यास, अधिवक्ता सह साहित्यकार अतुल प्रकाश,सुरेश प्रसाद,अमरेश कुमार सिंह, पत्रकार कमलेश कुमार पांडेय, अमरदीप कुमार जय, दिनेश मिस्त्री आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेन्दू ने की।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

डा नगेंद्र प्रसाद ‘मोहिनी’ की जयंती पर दिया गया सांगितिक तर्पण, अर्पित की गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज और शिप्रा के निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया।

rktvnews

बिहार:अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव की तरह जन सुराज के उम्मीदवारों का जनता करेंगी चुनाव:pk

rktvnews

मध्यप्रदेश:उज्जैन में शीघ्र प्रारंभ होगा आकाशवाणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:लोक सभा चुनाव के लिए इवीएम का पूरक रैंडमाइजेशन राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सम्पन्न,बचे हुए शेष मशीनों को भी विधानसभा को किया गया आवंटित।

rktvnews

Leave a Comment