RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

“सघन मिशन इंद्रधनुष” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता आयोजित।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 25 जुलाई। जनपद में 3 चरणों में आयोजित होने जा रहे “सघन मिशन इंद्रधनुष” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिशन इंद्रधनुष की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के जो बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं आवश्यक प्रतिरक्षण टीकाकरण से वंचित रह गये हैं उन सभी का टीकाकरण मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिये। जिलाधिकारी ने मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम की कार्ययोजना के बारे में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी ने बताया कि जनपद में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम 3 चरणों में आगामी 7 से 12 अगस्त,11 से 16 सितंबर एवं 9 से 14 अक्टूबर में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं जो प्रतिरक्षण टीकाकरण से छूट गए हैं उनको चिन्हित कर उनका टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण आंगनबाड़ी केंद्रों एवं एएनएम के चयनित क्षेत्रों में किया जायेगा।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, सीएमएस जयराज नबियाल, मुख्य स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सालय डॉक्टर भागीरथी गब्र्याल, रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एनएस गुन्ज्याल, पिथौरागढ़ की संस्था अर्पण, संस्था कगास एवं संस्था हिमालय अध्ययन केंद्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मोटे अनाजों की खेती प्रशिक्षण में बोली वैज्ञानिक डा शोभा रानी – मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर और सहायक

rktvnews

हनुमाननगर के नरसारा पंचायत में किया जनसंवाद!पदाधिकारीयों ने दी योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

भोजपुर: स्मार्ट मीटर के विरुद्ध अफवाहों पर करें निरोधात्मक कार्यवाई: डीएम

rktvnews

भोजपुर:स्व.श्रीभगवान चौबे की पूण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा व गरीबों में अंगवस्त्र वितरित।

rktvnews

बक्सर के रघुनाथपुर में आपसी सौहार्द के बीच मनाया गया ईद का त्योहार।खुशियों में शरीक हुए सरपंच झुन्नू मिश्रा

rktvnews

Leave a Comment