RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

साप्ताहिक समन्वय एवं विकासत्मक बैठक की जिलाधिकारी ने अध्यक्षता की।

मधेपुरा/ बिहार 25 जुलाई।जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार मधेपुरा में जिलाधिकारी मधेपुरा विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सप्ताहिक समन्वय व विकासात्मक बैठक आहूत की गई । इस दौरान विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य करना है।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कहा कि जनहित में सभी कार्यों का ससमय निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को विभागीय कार्यों का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी लंबित कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दिए गए लक्ष्य के रैंक का ससमय प्राप्त करने के लिए अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करें।

बैठक में उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सी डब्ल्यू जे सी एमजेसी वादों में प्रति शपथ पत्र दाखिल करने की प्रगति काफी धीमी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हर हाल में सही समय पर शपथ पत्र दाखिल करें। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सी डब्ल्यू जे सी एमजेसी एवं एलपीए की लंबित सूची की जानकारी दें ताकि संबंधित अधिकारी द्वारा कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन जिला विधि शाखा को भेजा जा सके। उन्होंने आरटीपीएस एवं सूचना का अधिकार आदि का भी गहन समीक्षा की। उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित वादो एवं अन्य विभाग की भी समीक्षा की।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया की विगत 1 से 2 महीने में विद्यालयों के स्पेशल निरीक्षण के मामले में अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई हेतु संबंधित नियोजन इकाई को लिखा गया है तथा वेतन स्थगित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि इसका नियमित फालोअप किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया क्या अभी आयुष्मान कार्ड योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि इसके लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगवा कर इस कार्य में तेजी लाया जाए।

Related posts

भोजपुर:काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मतसर छः विकारों को जीतने वाला संत होता हैँ : शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हेतु दिया प्रशिक्षण।

rktvnews

जयपुर: शहीदी दिवस पर सरबत खालसा सिख सेवा संस्थान ने किया रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

महिला कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!शतरंज से मस्तिष्क का होता है विकास:प्रो मीना कुमारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 अगस्त 25

rktvnews

हरदीप सिंह पुरी ने जम्मू में तेल और प्राकृतिक गैस निगम द्वारा वित्त पोषित यात्री निवास की आधारशिला रखी।

rktvnews

Leave a Comment