RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी ने आगामी मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत की शांति समिति,ताजियेदारों,घर्मगुरूओं के साथ की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 25जुलाई। आगामी मोहर्रम त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कल कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक की। बैठक में प्रतिभाग करने वाले लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनसे सुझाव भी मांगे गये। उपस्थित लोगों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई साथ ही सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने हेतु निर्देश दिए गए उन्होंने कहा कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी । सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ अपना त्योहार मनाएं।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ने कहा असामाजिक व अराजकता फैलाने बालों पर पैनी नजर रखी जाएगी जो अफवाह फैला आएगा उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं, जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा ताजियादारों के अखाडों में प्रतिबंधित हथियारों के प्रदर्शन पर रहेगी रोक। डीजे, लाऊडस्पीकर, माइक का प्रयोग निश्चित डेसीबल पर करें।अवांछनीय तत्वों की पहचान करके पुलिस को बताएं। पुलिस युवा मित्र और वालंटियर आयोजन पर नजर रखें। लोहे की राड का झंडा बनाकर न निकलें।परंपरागत रूट से जुलूस निकालने का ही होगा प्रयासकोई भी अवांछनीय तत्व जुलूस में आने से रोका जाए।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि पिचोकरा ,बरनावा में जलभराव की समस्या को तत्काल ठीक करा दिया जाए उन्होंने साफ सफाई के भी निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए गए कि प्रकाश व्यवस्था ठीक रहे और जिन स्थानों पर बिजली के तार कुछ नीचे लटके हुए हैं उन्हें तत्काल ठीक करा दिया जाए ।ताजिये की हाइट को कम रखा जाए जिससे कि कोई अप्रिय घटना ना हो पाए ताजिया का जुलूस में आवारा गोवंश नजर ना आए।
जनपद में धारा144 लागू है अतः मिश्रित आबादी में भीड़ इकट्ठा न होने दिया जाए। किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन का आयोजन नहीं होगा। पीस कमेटी की बैठक में कांवड़ यात्रा सावन माह व मोहर्रम त्यौहार के संबंध में उचित दिशा निर्देश देते हुए डीजे संचालकों से संपर्क कर आवश्यक हिदायत देने संबंधी कार्य पर बल दिया गया। निष्पक्ष एव विनम्र रहकर जनता से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने पर जोर दिया गया जिलाधिकारी का मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा,समस्तएसडीएम ,तहसीलदार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:गंगा दशहरा पर महुली घाट पर होगा मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन।

rktvnews

अल नीनो की आशंका के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में की समीक्षा।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का लिया गया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:संस्कृत दिवस पर श्लोक पाठ में विजयी छात्राएं प्राचार्या प्रो मीना कुमारी द्वारा पुरस्कृत।

rktvnews

भोजपुर:वास इंस्टिट्यूट द्वारा स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नई दिल्ली में लौहपुरुष सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment