RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रात्रि पहर गरीब मजदूर का हाल जानने सदर अस्पताल आरा पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव!चिकित्सकों से मिल ली जानकारी।

परिजनों से मजदूर के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रघुपति यादव

आरा/भोजपुर 24 जुलाई। क्षेत्र की जनता और जरूरत मंदो के लिए सदैव सेवा में तत्पर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी सह जनाधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रघुपति यादव ने देर रात्रि सदर अस्पताल आरा पहुंच पिरौटा पंचायत के घेघटा गांव निवासी गरीब मजदूर राजेंद्र महतो जिनको अचानक आधे शरीर में लकवा मारने ,और ब्रेन हेमरेज के कारण इलाज हेतु सदर अस्पताल आरा लाया गया जिसकी खबर पाकर देर रात्रि क्षेत्र के आयोजनों से लौट कर रघुपति यादव ने उनकी तबियत की जानकारी उनके परिजनों से ली और उन्हे आश्वस्त किया की उनके रहते चिंता करने की कोई जरूरत नही है।उन्होंने अस्पताल प्रशासन व चिकित्सकों से मिल गरीब मजदूर जिनका पूरा परिवार उन्ही की कमाई पर आश्रित है का विशेष आग्रह कर उनका समुचित इलाज करने को कहा जिससे जल्द स्वस्थ हो वो अपने परिवार का पोषण कर सकें।रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पांडेय,आलोक पाण्डेय,अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे।

 

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ग्रामीण कार्य विभाग की 6680.67 करोड़ रुपए की लागत की 5061 योजनाओं का शिलान्यास कार्यारंभ और उद्धघाटन किया।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन।

rktvnews

गढ़वा:एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा कर्मी के रूप में रोजगार पाने के सुनहरा अवसर।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) व जैविक उत्पाद परिषद, उत्तराखंड के बीच अनुबंध हस्ताक्षर हुए।

rktvnews

आग में झुलस कर मरी गाय बचाव में मालिक भी झुलसा।

rktvnews

Leave a Comment