RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जीएसटी अधिकारियों की जांच से  शाहपुर के दुकानदारों में हङकम्प।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 जुलाई।भोजपुर जिला के शाहपुर बाजार में जीएसटी अधिकारियों की जांच से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जीएसटी अधिकारी शाहपुर बाजार में पहुंच कर एक सीमेंट दुकान सहित अन्य दुकान में जांच की योजना से शाहपुर बाजार पहुंचे। जीएसटी अधिकारियों ने शाहपुर बाजार स्थित एक सीमेंट दुकान में जांच पड़ताल शुरू की। यह खबर दुकानदारों के बीच जंगल की आग की तरह फैल गई। धड़ाधड़ सभी दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए। दिन में ही दुकानों के बंद हो जाने से शाहपुर बाजार विरान लगने लगा। जीएसटी अधिकारियों के जाने के बाद शाम 4:00 बजे के बाद दुकानें खुलीं। इससे सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सीमेंट दुकान में जीएसटी अधिकारियों ने जांच के क्रम में क्या पाया, इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। इस घटना से दुकानदारों के चेहरे पर बेचैनी झलक रही थी।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर पर परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: सेमीफाइनल में पहुंची लौहर की टीम,रोहित कुमार के गोल से आरा एरो की हुई हार।

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

अवैध बालू खनन को ले 2 पोकलेन जब्त।

rktvnews

भाषा ज्ञान को बढ़ा रहा रीड अलोंग।

rktvnews

Leave a Comment