RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

सीनेट सदस्य की पुत्री के ट्रेन से कट मृत्यु पर शोक।

कुमारी अभिलाषा (स्रोत सोशल मीडिया)

आरा/भोजपुर डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा 22 जुलाई।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के सीनेट सदस्य और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता देववंश सिंह यादव की छोटी पुत्री की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई । इस खबर से सीनेट के सम्मानित सदस्यगण और विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वीकेएसयू की छात्रा कुमारी अभिलाषा का दुखद निधन आरा रेलवे स्टेशन पर सासाराम पटना पैसेंजर ट्रेन से कटकर हो गया है। कुमारी अभिलाषा कल सुबह विक्रमगंज से अपनी बड़ी बहन की बेटी को पटना के कोचिंग संस्थान में पहुंचने जा रही थी और आरा स्टेशन पर पानी का बोतल लेने उतरी थी।उसी समय ट्रेन खुल गई।ट्रेन पकड़ने के क्रम में ही उसका पैर फिसल गया और उनका चलती हुई ट्रेन के पहियों के बीच फंस कर जीवन का अंत हो गया।इस घटना से सभी लोग बेहद दुखी हैं।डॉ नीरज कुमार, सीनेटर एवम वित्त समिति सदस्य , स्नातकोत्तर हिंदी विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय , आरा ने अभिलाषा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related posts

भोजपुर:तरारी में विधायक के कम्पनी द्वारा पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ आरा सांसद के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग-पत्र सौपा!

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने सिमरिया प्रखण्ड में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण!नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल करने हेतु दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

नई दिल्ली:गुरु पूर्णिमा पर देश के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा गुरु वंदन एवं योग उत्सव।

rktvnews

रोहतास:जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

rktvnews

अदाणी ग्रीन और टोटल एनर्जी का 300 मिलियन यूएस डॉलर का जॉइंट वेंचर।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत को ले कार्यपालक विभाग एवं सभी बैंक के पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment