RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

विशेष समकालीन अभियान के तहत भारी मात्रा में शराब व अन्य सामग्री बरामद।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 जुलाई। भोजपुर पुलिस द्वारा मद्य निषेध के विरुद्ध चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के प्रथम दिन पुलिस ने भारी मात्रा में शराब सहित अन्य सामग्री बरामद की है। इस संबंध में भोजपुर पुलिस ने 247 लीटर देशी शराब, 5.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने 5000 लीटर अर्ध निर्मित पास बरामद किया जिसे विनष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 15 भट्टी ध्वस्त किया गया। साथ ही पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल, दो बालू लदा ट्रैक्टर और एक चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने 7 बोरा मीठा एक गैस सिलेंडर और एक चूल्हा भी बरामद किया है। हत्या के प्रयास में 6 लोगों, वारंट में 10 लोगों, शराब के साथ 11 लोगों, शराब पीने में 8 लोगों, अन्य शीर्ष में 3 लोगों सहित कुल 38 गिरफ्तारी की गई। विदित हो कि भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर 21 जुलाई से 23 जुलाई तक अवैध शराब का निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं तस्करी की रोकथाम, शराब के पूर्व कांड में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब की बरामदगी हेतू विशेष समकालीन अभियान चलाया गया है।

Related posts

बक्सर:मेगा ऋण शिविर “संकल्प” के प्रथम चरण का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फ़रवरी 25

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय स्क्वैश टीम को विश्व कप जीत पर बधाई दी।

rktvnews

महिलाओं का मान सम्मान और अधिकार तो बढ़ा लेकिन अभिभावक आज भी सशंकित।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजे ₹ 1269 करोड़

rktvnews

10 जुलाई को मनाई जायेगी भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

rktvnews

Leave a Comment