RK TV News
खबरें
Breaking Newsलोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में कुमाऊँ गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 22 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में कुमाऊँ गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे व्यापारी उत्तराखण्ड राज्य के ‘ग्रोथ इंजन’ एवं ‘अर्थव्यवस्था’ के आधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों के साथ व्यापार एवं स्वरोजगार को बढावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य का शांत वातावरण तथा दक्ष युवाशक्ति उद्योगों के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि राज्य के उद्यमी हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापार और रोजगार के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक इकाइयों के लिए श्रेष्ठ वातावरण बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी विभिन्न योजनाओं में उत्तराखण्ड के उद्यमियों ने उत्कृष्ट योगदान दिया है। भारत के विकास में आजादी के इस अमृत काल में उत्तराखण्ड को भी बढ़चढ़कर अपना योगदान देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश की गति को तीव्रता प्रदान करने के लिए दिसम्बर, 2023 में प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी आयोजित किया जा रहा है। इस समिट से राज्य में निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, अध्यक्ष केजीसीसीआई अशोक बंसल, महासचिव बांके बिहारी गोयनका, पूर्व अध्यक्ष विनीत कुमार संगल आदि मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मतगणना की सभी तैयारियाँ पूरी ,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सुविधा एप से उम्मीदवार भर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन।

rktvnews

भोजपुर:अशोक राम के पुनः अध्यक्ष मनोनीत होने पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने किया अभिनंदन।

rktvnews

मसाई स्कूल के पीएपी मॉडल ने झारखंड के तकनीकी प्रेमियों को दिलाई सफलता।

rktvnews

चतरा:आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दुमका:नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर केंद्रीय कारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment