RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

एपिलेप्सी पर इकोन-2023 सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन! मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने में सहयोग करें चिकित्सक:राज्यपाल

जयपुर/राजस्थान 22जुलाई। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मिर्गी रोग को लेकर समाज में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में, व्याप्त भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने पर बल दिया है। उन्होंने चिकित्सकों से मिर्गी रोग के उपचार के साथ-साथ इसके प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया है।
राज्यपाल मिश्र शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में इण्डियन एपिलेप्सी एसोसिएशन और इण्डियन एपिलेप्सी सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इकोन-2023 सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वैज्ञानिक युग में भी इस बीमारी के लक्षणों से घबरा कर लोग रोगी को अंधविश्वास के चलते झाड़ा दिलाने, ओझाओं के पास जाने आदि के चक्कर में पड़ जाते हैं, यह दुखद है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग महत्वपूर्ण समय व्यर्थ गंवा देते हैं और समय पर चिकित्सा नहीं मिलने से कई बार स्थितियां नियंत्रण से बाहर हो जाती है।
राज्यपाल ने कहा कि मिर्गी कोई लाइलाज रोग नहीं रह गया है। इसका यदि समयबद्ध उपचार होता है तो 80 प्रतिशत मामलों में रोगियों के दौरे बंद हो जाते है और वह सामान्य जीवन यापन कर सकते हैं। उन्होंने मिर्गी के उपचार के साथ इसके संबंध में जागरूकता के अधिकाधिक प्रसार का आह्वान किया।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव करते हुए प्राकृतिक जीवनचर्या का पालन करते, पर्याप्त नींद, नियमित योगासन, व्यायाम, प्राणायाम आदि को अपनाते हुए संतुलित आहार लिया जाए तो व्यक्ति कई रोगों से बच सकता है औऱ शारीरिक रूप से स्वस्थ जीवन जी सकता है। उन्होंने मिर्गी रोग के उपचार के आधुनिक तरीकों पर चर्चा करने के लिए आयोजित इस सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी।
राजस्थान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भण्डारी ने कहा कि नए चिकित्सकीय शोधों के आधार पर हुई प्रगति से रोगी पर मिर्गी रोगियों के जीवन को आसान बनाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की दवाइयों और इलाज की लागत कम करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जाने चाहिए।
इकोन 2023 के मुख्य आयोजक डॉ. आर.के सुरेका ने तीन दिवसीय इस कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी ।
राज्यपाल मिश्र ने इण्डियन एपिलेप्सी एसोसिएशन के पचास वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया। आरम्भ में, उन्होंने उपस्थितजन से संविधान की उद्देशिका का वाचन और मूल कर्तव्यों का पठन करवाया।
कार्यक्रम में आईईए अध्यक्ष प्रो. बी. वेंगम्मा, आईईएस अध्यक्ष डॉ. मनमोहन मेंदीरत्ता, मिर्गी रोग के उपचार से जुड़े देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति कोषांग के महासचिव की पत्नी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

देवी का उदय! देवी चौधुरानी ट्रेलर ने इतिहास की सबसे प्रचंड आत्मा को किया उजागर, मुख्य भूमिकाओं में प्रसेंजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी।

rktvnews

जालसाजी करने के मामले का अभियुक्त गया जेल

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक नेता प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा को जगजीवन कॉलेज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने डुमराव प्रखंड अन्तर्गत मुगाँव में निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) का किया उदघाटन।

rktvnews

वायु सेना उप प्रमुख ने उड़ाया हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एचटीटी-40

rktvnews

Leave a Comment