RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू होगी!उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

दरभंगा/बिहार 22 जुलाई। भारतीय वायु सेना ने अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से अग्निवीरवायु में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भारतीय वायु सेना की अग्निवीरवायु भर्ती 2023 को लेकर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू होगी, इस भर्ती के लिए योग्य इच्छुक पुरुष व महिला उम्मीदवार 17 अगस्त 2023 के 23.00 बजे तक अपने आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीरवायु भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट www.agnipathvayu.cdac.in से इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अग्निवीरवायु की ऑनलाइन परीक्षा 13 अक्टूबर 2023 से आयोजित है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई 2023 को 10:00 बजे से शुरू होगा और 17 अगस्त 2023 को 23:00 बजे खत्म होगा।
अग्निवीरवायु के लिए अभ्यर्थी को केंद्र/राज्य/केंद्रशासित राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (गणित,भौतिकी और अंग्रेजी विषय के साथ) कम से कम 50 प्रतिशत अंक व अंग्रेजी 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
या मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर साइंस/ इंस्ट्रुमेंशन टेक्नोलॉजी/इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में तीन वर्षीय डिप्लोमा धारी होना चाहिए।
केंद्र/राज्य/केंद्रशासित राज्य के मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट से 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होनी चाहिए या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स/ननवोकेशनल विषय के साथ (यथा-भौतिकी और गणित में) 50 प्रतिशत अंक के साथ केंद्र/राज्य/केंद्रशासित राज्य के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए।
पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई 152.5 सेंटीमीटर एवं महिला उम्मीदवार के लिए 152 सेंटीमीटर तथा पूर्वोत्तर या उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्र के लिए 147 सेंटीमीटर, लक्षद्वीप के लिए 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। (इसके लिए निवास प्रमाण पत्र आवश्यक होगा)

अग्निवीरवायु भर्ती 2023 आयु सीमा 
उल्लेखनीय है कि उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।
अग्निवीर वायु भर्ती 2023 आवेदन शुल्क: ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को 250 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा।

IAF AGNIVEERVAYU 2023: जानिए कैसे करना है रजिस्ट्रेशन

सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

 

Related posts

भोजपुर: सुविज शिशु मंदिर के प्रांगण में बच्चों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर मनाया हिंदू नव वर्ष।

rktvnews

चतरा : DMFT योजनाओं के चयन को लेकर जिलेभर में विशेष ग्राम सभा सह शिविर प्रारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71-किशुपुरा नंबर-3 में पुनर्मतदान के आदेश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन की पहल पर तीन जेलों को यूसीआईएल ने सीएसआर मद से उपलब्ध कराया एंबुलेंस।

rktvnews

अपूर्व चंद्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की समिति ए के अध्यक्ष, ने पूर्ण अधिवेशन में अपना समापन भाषण दिया।

rktvnews

इंदौर:महाविद्यालय के एनसीसी केडेट्स ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाई मानव श्रृंखला।

rktvnews

Leave a Comment