RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

जिलाधिकारी रीना जोशी ने भुरमुनि जल प्रपात का स्थलीय निरीक्षण किया!संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 22जुलाई। 21 जुलाई को जनपद के विकास खंड विण के अंतर्गत स्थित ग्राम भुरमुनि में स्थित जल प्रपात (वाटर फाल) को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रीना जोशी ने भुरमुनि जल प्रपात का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद कुमार जोशी को निर्देश दिये कि जलप्रपात के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने हेतु पुल का निर्माण, जल प्रपात क्षेत्र में व्यू प्वाइंट निर्माण, चेंजिंग रूम निर्माण, जल प्रपात कुण्ड के सौन्दर्यीकरण व जल प्रपात क्षेत्र में बैठने आदि की व्यवस्था को लेकर स्टीमेट तैयार किया जाय। उन्होंने ग्राम भुरमुनि के स्थान घटूड़ी से जल प्रपात तक लगभग 1 किमी पैदल मार्ग के डामरीकरण व मार्ग किनारे रेलिंग लगाये जाने हेतु भी स्टीमेट तैयार करने के निर्देश ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जलप्रपात को देखने आने वाले लोगों की संख्या आदि के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली गयी! जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि जल प्रपात को देखने के लिए प्रतिदिन ही लोग यहां पहुंचते हैं! प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं! जिलाधिकारी द्वारा जानकारी मांगे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि भुरमुनि जलप्रपात बारहमासी है! यह प्रपात 12 महीने बहता रहता है! इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद कुमार जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, तहसीलदार पंकज चंदोला आदि उपस्थित थे।

Related posts

गोड्डा के कांग्रेस उम्मीदवार के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

लर्निंग रूट्स ने लॉन्च किया एआई कॉलेज फाइंडर – कॉलेज चयन का भविष्य।

rktvnews

गढ़वा:ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु उपायुक्त ने किया आदेश जारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के सभी 9 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूर्ण :अनुपम राजन

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संदर्भ में सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराने से संबंधित बैठक।

rktvnews

भोजपुर:5 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने ब्लड बैंक में किया रक्तदान।

rktvnews

Leave a Comment