RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने अमर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती पर किया नमन।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 19 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। देश में आजादी की लड़ाई का शंखनाद करने वाले अमर शहीद मंगल पाण्डे का जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। शहीद मंगल पाण्डे ने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में सम्मान दिया जाता है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भारत सरकार द्वारा शहीद मंगल पाण्डे के सम्मान में वर्ष 1984 में डाक टिकट जारी किया गया था।

Related posts

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत “नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाडि़यां प्लेटफार्म 16 से प्रस्थान करेंगी; यात्रियों को प्रवेश/निकास के लिए अजमेरी गेट का उपयोग करना होगा।

rktvnews

बागपत:लिंग परीक्षण रोकने एवं भ्रूण लिंग संबंधी कानूनों की जागरूकता को ले कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद महिलाओं को उनके अधिकारों से करा रहा रूबरू।

rktvnews

भोजपुर : क्रिकेट मैच में सूहियाॅ की टीम को विजयश्री! सोनबरसा में हुआ मैच।

rktvnews

भोजपुर:सत्यमेव मानसिक विकास केंद्र नववर्ष में नए संकल्प के साथ अग्रसर: डा स्मिता कुमारी

rktvnews

Leave a Comment