RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में आमजन बन रहे जनकल्याणकारी योजना के ब्रांड एम्बेसेडर— मूकबधिर बच्चों ने चिरंजीवी योजना में कॉक्लियर इंप्लांट को शामिल करने पर वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, जीता एक लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार

जयपुर/राजस्थान 19जुलाई। प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू किये गये जन सम्मान कॉन्टेस्ट में आमजन स्वयं सरकारी योजनाओं का ब्रांड एम्बेसेडर बन योजना से जुडे लाभों को आमजन तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही कॉन्टेस्ट में मिलने वाली ईनाम राशि के चलते लोगों में खासा उत्साह है।
मंगलवार को 15 जुलाई का परिणाम जारी किया गया जिसमें जोधपुर के हेमारानी गुलाटी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये की राशि प्राप्त की। उन्होंने यूटयूब सहित दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ मूकबधिर बच्चों का वीडियो शेयर कर उनके लिये शिक्षा, छात्रावास जैसी सुविधाओं के साथ-साथ पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और चिरंजीवी योजना में कॉक्लियर इंप्लांट को भी शामिल कर उनके जीवन को आसान बनाने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद किया।
कोरोना महामारी के दौरान अपने पिता को खो चुकी द्वितीय पुरस्कार विजेता जयपुर की प्रियांशी ओझा ने स्कूल से मिली राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अपनी माता को बताने का वीडियो अपलोड कर 50 हजार की राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार 25 हजार रुपए के तृतीय पुरस्कार विजेता अटरु, बारां के जितेन्द्र कुमार ने वीडियो अपलोड कर मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, अन्नपूर्णा फूड पैकेट आदि योजना की जानकारी प्रदान की।
राज्य सरकार के इस नवाचार से एक ओर जहां प्रदेशवासियों की योजनाओ में सहभागिता मिल रही है, वही दूसरी ओर विजेताओं को ईनामी राशि से आर्थिक सहायता के साथ-साथ संबल भी प्राप्त हो रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकगणों ने की मुलाकात,मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

FSSAIका FOASC वेब एप्लीकेशन अब क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

rktvnews

भोजपुर:बिहार में चल रहे बुलडोजर राज्य के खिलाफ आरा नगर के भाकपा-माले के सभी ब्रांच सचिवों की बैठक।

rktvnews

बक्सर: राजपुर प्रखंड अंतर्गत हेठुआ तालाब पर सघन वृक्षारोपण किया गया।

rktvnews

इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा अंतरराष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन- व्यापक तैयारियां जारी।

rktvnews

Leave a Comment