RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

देवस्थान मंत्री ने श्री प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, राज्य की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जयपुर/18 जुलाई। देवस्थान मंत्री शकुन्तला रावत ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार के पावन पर्व पर सोमवार जयपुर स्थित श्री प्रतापेश्वर महादेव के मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

रावत ने कहा कि देवस्थान विभाग श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन करवा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधीन आने वाले सभी शिव मंदिरों में श्रावण मास के विशेष महत्व को ध्यान में रखते हुए सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज सोमवती अमावस्या है इसलिए शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की विशेष व्यवस्था की गई है एवं विभाग के अधीन शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। रावत ने बताया कि विभाग द्वारा रामनवमी पर राम मंदिरों में रामायण पाठ, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देवस्थान विभाग के मंदिरों में सुंदरकांड करवाया जाता है। विभाग द्वारा सभी महत्वपूर्ण त्यौहार पर मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभाग के 593 मंदिरों के लिए 593 लाख रुपए जारी किए हैं, जिससे मंदिरों में भगवान की पोशाक, साज-सज्जा, रंग रोगन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने मंदिर पुजारियों के मानदेय में भी वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में कॉरिडोर निमार्ण की घोषणा की है एवं चरणबद्ध तरीके से इनके निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की जा रही है। गहलोत के इस निर्णय से मंदिरों का सौन्दर्यीकरण, मंदिर मार्गों एवं जन सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा।

इस अवसर पर विभाग के शासन सचिव महेश चन्द्र शर्मा, सहायक आयुक्त रतनलाल योगी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:04 जुलाई को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

नौसेना अलंकरण समारोह 2024

rktvnews

भोपाल:पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री प्रकाश सिंह बादल की ‘अंतिम अरदास’ में हिस्सा लिया और पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में अंतिम दर्शन किए।

rktvnews

विलुप्ति की कगार पर ओडिशा का ‘पाला’ लोकनाट्य : भक्ति से जन-जागरण तक की विरासत।

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने जिले वासियों को साहित्यिक अंदाज में दी होली की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment