RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

जन जागरण अभियान के रूप में आगे बढ रहा जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट परिणाम के दिन ही डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित हो रही पुरस्कार राशि बाड़मेर के मूलाराम, जयपुर की अंकिता कुमारी और अलवर के अविनाश ने मारी बाजी।

जयपुर/राजस्थान 18जुलाई। जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट प्रदेश में हर दिन जन जागरण आंदोलन के रूप में आगे बढ रहा है जिसमें हर दिन हजारों की संख्या में प्रतिभागी हिस्सा लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को घर- घर पहुंचा रहे हैं। कान्टेस्ट के माध्यम से योजनाओं के प्रति लाखों प्रदेशवासी जागरूक हो रहे हैं। इसके साथ ही परिणाम जारी होने के दिन ही विजेताओं को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके जनआधार कार्ड से जुडे बैंक खातो में पुरस्कार राशि हस्तांतरित होने से कॉन्टेस्ट को अपार जनसहभागिता मिल रही हैं।
सोमवार को 14 जुलाई का परिणाम जारी किया गया जिसमें बाड़मेर के मूलाराम ने प्रथम पुरस्कार हासिल कर एक लाख रूपये की राशि अपने नाम की। उन्होंने फेसबुक सहित दो सोशल मीडिया हैंडल पर#JanSammanJaiRajasthan के साथ वीडियो शेयर कर अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना पर लोगों को जागरूक किया।
द्वितीय पुरस्कार के रूप में जयपुर की अंकिता कुमारी ने 50 हजार रूपये की राशि प्राप्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का वीडियो अपलोड कर योजना की जानकारी प्रदान की।
इसी प्रकार 25 हजार के तृतीय पुरस्कार के विजेता अलवर के अविनाश शेरसिया ने चिरंजीवी योजना पर वीडियो अपलोड कर योजना से जुडे लाभों से लोगों को अवगत करवाया।
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में नये उत्साह की लहर तो चल ही रही है साथ ही ईनाम राशि पाकर आर्थिक सहायता से संबल भी प्राप्त हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ इस लिंक पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सारी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

Related posts

भोजपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह के जन्मदिन को भाजपा जिला कार्यालय मे मनाया गया।

rktvnews

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण 20 से 30 अप्रैल तक अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी।

rktvnews

भोजपुर: आरा परिषदन में युवा जदयू महानगर की बैठक आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की हर घर नल जल योजना के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

जितिन प्रसाद ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:पशुपालन प्रशिक्षण का हुआ समापन, कृषि व मुर्गी पालन के नए बैच जल्द : प्रेम कुमार

rktvnews

Leave a Comment