RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने किया रोटरी क्लब आफ आरा का ऑफिशियल विजिट!क्लब का कार्य प्रशंसनीय: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 जुलाई।रोटरी क्लब ऑफ आरा के 67वे पदारोहण के अवसर पर जिला 3250 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो0 शिव प्रकाश बगड़िया,पत्नी रंजना बगड़िया के साथ आधिकारिक दौरे पर आरा पहुंचे और क्लब के कार्यों का अवलोकन किया। रोटरी पार्क में वृक्षारोपण,रोटरी भवन में जाकर जागृति सिलाई सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद रेड क्रॉस ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान शिविर और रक्त के रखरखाव पर भी पूरी जानकारी ली। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए रोटरी गवर्नर ने कहा कि आरा क्लब अच्छा काम कर रहा है और आगे भी यहां के लिए नए प्रोजेक्ट जनहित में लाए जाएंगे।रेड क्रॉस के सचिव डॉ विभा कुमारी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर रोटेरियन डॉक्टर बी पी सिंह एवं रोटेरियन डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे।इस अवसर पर आरा क्लब के अध्यक्ष रो0 संजीव गुप्ता,सचिव पंकज कुमार प्रभाकर,डॉक्टर जीवेश कुमार,अवधेश कुमार पांडे, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार निराला,गोपाल प्रसाद, रामकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। इंस्टॉलेशन का कार्यक्रम रात्रि में होना है।

Related posts

मध्यप्रदेश:द एड्रेस कॉलोनी प्रवेश मार्ग का विधि सम्मत हल निकाले : मंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

उपविकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रगति को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

मिथक बनाम तथ्य:नीट-पीजी 2024 परीक्षा के संभावित पेपर लीक होने का दावा करने वाली मीडिया की खबरें झूठी और भ्रामक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार और जल संचय-जन भागीदारी पुरस्कार प्रदान किये।

rktvnews

स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ावा देने में इसरो ने अन्य संगठनों के लिए उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत किया-उपराष्ट्रपति

rktvnews

चतरा:ईद, सरहुल, चैती छठ, रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment