RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शहीद कृष्ण कुमार यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण जवानों के पराक्रम से देश महफूज – उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

जयपुर/राजस्थान 16 जुलाई। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने रविवार को अलवर जिले के गांव बाबरिया में शहीद कृष्ण कुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री रावत ने शहीद को नमन करते हुए कहा कि हमारे वीर जांबाज सैनिकों के पराक्रम की वजह से ही हम आज खुले आसमान में चैन की सांस ले पा रहे हैं। शहीद कृष्ण कुमार यादव की प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीदों के नाम पर राजकीय विद्यालयों का नामकरण किया गया है जिससे आमजन में देश प्रेम की भावना को बल मिलेगा। राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है। कठिन परिस्थितियों में देश के जवान सीमाओं की रक्षा करते हैं जिसकी वजह से हम देश में महफूज रहते हैं। शहीदों का सम्मान करना हमारा फर्ज है उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर राजकीय विद्यालय में एक कमरा मय बरामदा बनवाने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधीगण, संबंधित अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा :उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल चतरा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

महापौर प्रतिनिधि प्रेम पंकज ने किया वातुनुकुलित पी एम लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी सेंटर का उदघाटन।

rktvnews

एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने बेलेम, ब्राजील में जी-20 की डीआरआरडब्ल्यूजी की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से विभूषित होंगे अमन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment