RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला के भूमि विवादों का निपटारा तत्परता से किया।

सारण/छपरा 14जलाई। आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला संयुक्त रूप से जमीन विवाद से संबंधित आयोजित विशेष जनता के दरबार में उपस्थित थे।जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा बताया गया कि प्रायः ऐसा पाया जा रहा है कि भूमि विवाद के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या तो होती ही है. साथ ही साथ कई आपराधिक घटनाओं के मूल में भी भूमि विवाद ही होता है। भूमि विवादों के निराकरण हेतु विभागीय निदेशानुसार प्रत्येक थाना पर प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद से संबंधी मामलों की सुनवाई अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष के स्तर पर एवं प्रत्येक 15 दिनों पर अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारीगण के स्तर से की जाती है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा भूमि विवाद संबंधी मामलों की मासिक समीक्षा की जाती है। परन्तु यह पाया जा रहा है कि प्रत्येक दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष भूमि विवाद से संबंधी मामले लगातार आते रहते हैं, जिसमें कुछ गंभीर प्रकृति के जैसे- अवैध कब्जा, अवैध निर्माण, जातिगत हिंसा उत्पन्न कराने वाले, साम्प्रदायिक विवाद फैलाने वाले आदि-आदि होते हैं, जिनका त्वरित निष्पादन करना बहुत ही आवश्यक है। इन्हीं सब वास्तविकताओं के आलोक में जिलाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक, सारण प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को मध्याह्न 12.00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारा हेतु जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस क्रम के प्रथम शुक्रवार को जनता दरबार नहीं आयोजित हो सका था इसीलिए विशेष भूमि विवाद से संबंधित प्रथम जनता दरबार आज मध्याह्न 12.00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक आयोजित किया गया है। जनता दरबार के निर्धारित समय पर जिला के सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने अनुमण्डल, प्रखंड मुख्यालय के वीडियो क्रॉफेसिंग कक्ष में ऑनलाइन उपस्थित थे। जनता दरबार में आवेदनों की समीक्षा दो श्रेणियों में की गई। विगत माह में सभी माध्यमों से प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीलता के आधार पर वर्गीकृत करते हुए 30 आवेदनों को चिन्हित किया गया ।जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त 20 आवेदन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त 10 आवेदन शामिल थे। अपर समाहर्त्ता, सारण डॉ गगन सभी आवेदनों के संबंध में पूर्व से संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी स्तर से एवं अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष स्तर से कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन संकलित करते हुए जनता के दरबार में उपस्थित थे। आज के सभी मामलों पर सुनवाई करते हुए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को परिवाद में वर्णित तथ्यों को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के परिपेक्ष में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा निदेशों के अनुपालन की समीक्षा अपर समाहर्त्ता, सारण द्वारा साप्ताहिक रूप से की जाएगी।

Related posts

बक्सर:उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल के द्वारा 45 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

बक्सर:निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर ने केसठ प्रखण्ड के न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

पटना:स्वीप आइकॉन डॉ. नीतू नवगीत ने लोकगीतों के माध्यम से किया मतदान हेतु जागरुक।

rktvnews

सैन्य नर्सिंग सेवा ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, 2024 मनाया।

rktvnews

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने याकूब मैथ्यू की पुस्तक सीकिंग द इनफिनिट का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment