RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला स्थापना दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 12 जुलाई। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम में बुधवार सुबह 6 बजे भगत सिंह चौक से भारत माता चौक तक राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वाधान में जन जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें हनुमानगढ़ संडे साइकलिंग क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, एपीआरओ श्री राजपाल लंबोरिया ने रैली को भगत सिंह चौक से रवाना किया ।
असीजा ने सभी जिले वासियों को 30 वें जिला स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिले में चल रहे साठ दिवसीय टोबैको फ्री यूथ अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त विभागों का सहयोग लिया जा रहा है और जन जागरूकता के माध्यम से ही हम जिले को तंबाकू मुक्त बना सकते हैं। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविशंकर शर्मा ने इस मौके पर तंबाकू मुक्त हनुमानगढ़ के लिए चल रहे अभियान को लेकर लोगों में जन जागरूकता लाने बाबत विभाग की गतिविधियों के बारे में तथा तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव और हानियों के बारे में बताया। साइकलिंग क्लब के सदस्यों ने एकमत होकर अभियान में अपना सहयोग देने एवं हनुमानगढ़ को तंबाकू मुक्त बनाने में जो भी सहयोग अपेक्षित हो उसका समर्थन किया और भविष्य में अपने आसपास 2 को रोको, 4 को टोको अभियान निरंतर जारी रखने का सहयोग दिया।
इस अवसर पर संडे साइक्लिंग क्लब के सदस्यों में एडवोकेट पुष्पेन्द्र शेखावत, कृष्ण जांगिड़, पवन सरावगी, चिकित्सा विभाग से डॉ. रविशंकर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला,जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से त्रिलोकेश्वर शर्मा सहित पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी उपस्थित रहें ।

Related posts

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में NDMIS, संपूर्ति एवं DSS पोर्टलों पर डाटा अद्यतन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

नहीं रहे बजरंग दास जी महाराज।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल कुम्हरार पार्क का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:बिना चालान ओवरलोडेड 05 ट्रक एवं 11 ट्रैक्टर जप्त।

rktvnews

बक्सर:मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न,पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतगणना की दिशा में सशक्त तैयारी।

rktvnews

विद्युत सब स्टेशन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रूपबास में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment