RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पटना /बिहार(अनिल सिंह) 12 जुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर आज उनकी आदमकद पर प्रतिमा पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी।पटना के एस के पूरी पार्क में जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ,राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता,परिवहन मंत्री शीला कुमारी,पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम,पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येंद्र सिंह के पुत्र एवं पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिदार्थ,पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि,बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व अरविंद कुमार सिंह, उर्फ छोटू सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन,भजन कीर्तन,एवं बिहार गीतों की भी प्रस्तुति की गई।

Related posts

भोजपुर:नई आशा द्वारा महादलित टोला में स्वास्थ्य जांच सह दवा वितरण शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अनाईठ में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

सिवान:”डॉ अंबेडकर समग्र सेवा ” अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों के द्वारा किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

पटना: मतदान प्रतिशत में वृद्धि को ले राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत बाल विकास परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उत्तरकाशी जिले के डामटा में आयोजित यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment