RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अपना मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखें फील्ड अभियंता, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े कोई भी अधिकारी – जलदाय मंत्री

जयपुर/राजस्थान 12 जुलाई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी आमजन की शिकायतों का निस्तारण समय पर हो एवं फील्ड अभियंता अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखें ताकि पानी से जुड़ी समस्या का समाधान हो सके। जलदाय मंत्री ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त पानी से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिये। साथ ही, कहा कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की रेंडम चेकिंग भी सुनिश्चित करें।
डॉ. जोशी मंगलवार को जयपुर शहर एवं जयपुर जिले की सभी प्रगतिरत पेयजल योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रगतिरत योजनाओं को समय पर पूरी कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिये। साथ ही, कहा कि जिन कार्यों को प्राथमिकता से किया जाना है उनके लिए कम समयावधि की निविदाएं आमन्त्रित कर समय पर कार्य पूर्ण किये जायें। उन्होंने विभिन्न लम्बित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करवाकर योजनाओं को धरातल पर लाने को कहा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरे करने एवं जयपुर शहर में चल रही बड़ी पेयजल योजनाओं खो-नागोरियान, हरमाड़ा एवं पृथ्वीराज नगर आदि की गति बढाने के निर्देश दिये।

शट-डाउन कम से कम लिया जाए

जलदाय मंत्री ने कहा कि बीसलपुर से जयपुर की ट्रांसफर मेन लाइन में लीकेज की स्थिति में कम से कम शट-डाउन लिया जाये, इसके लिए सभी तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक मैकेनिजम विकसित किया जाये ताकि पेयजल आपूर्ति जारी रहे।
उन्होंने कहा कि पाईप लाइन डालने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत समय पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत से जुड़े विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर खोदी गई सड़कों की मरम्मत एवं डामरीकरण समय पर करवाया जाये।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, डॉ. सुबोध अग्रवाल, मुख्य अभियंता(ग्रामीण) आर. के. मीणा, मुख्य अभियंता (शहरी) के. डी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता(ग्रामीण) देवराज सोलंकी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जयपुर द्वितीय अजय सिंह राठौड़, जयपुर शहर, ग्रामीण एवं प्रोजेक्ट से जुड़े अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे।

Related posts

एनएचपीसी को ‘पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2023’ की ‘वार्षिक रिपोर्ट’ श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

भोजपुर:कथा से भक्ति उत्पन्न होती है और भगवान की प्राप्ति कराती है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

छत्तीसगढ: रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने जोधपुर संभाग के जिला कलक्टरों, जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली, कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

वाणिज्य विभाग ने देश भर में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

राजस्थान:दीपावली पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment