RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बाल श्रमिकों का सर्वोच्च हित हमारी प्राथमिकता:श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार

सीतामढ़ी/बिहार 11 जुलाई।जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक संयुक्त श्रम भवन सीतामढ़ी के कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया बालश्रम उन्मूलन के लिए जिला संवेदनशील है। और बाल श्रमिकों का सर्वोच्च हित हमारी प्राथमिकता है। श्री कुमार ने बैठक ने निर्देश दिया कि जिले के दो प्रखंड परसौनी और बेलसंड को विशेष अभियान चलाकर बाल श्रम मुक्त घोषित करने, जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्र को चिन्हित करने, धावा दल के माध्यम से बाल श्रमिकों के विमुक्ति अभियान चलाकर करने, अन्य राज्यों से विमुक्त होकर आए बाल श्रमिकों का पुनर्वास, विमुक्त बाल श्रमिकों का आधार कार्ड और बैंक खाता खुलवाने, प्रखण्ड/ पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक करवाने, बच्चो का नियमित फॉलो अप, पंचायत स्तर पर श्रमिकों के प्रस्थान पर रजिस्टर में नामांकित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दा शामिल रहे। बैठक में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुरेश कुमार, आदित्य कुमार, स्वेता कुमारी, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, चन्द्रनाथ राम, अनिल कुमार, संतोष कुमार , प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, बिरेन्द्र कुमार, बीबीए के जिला समन्वयक कृति, बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकुंद कुमार, प्लान इंडिया के प्रतिनिधि कमलेश कुमार, प्रयास संस्था के अब्दुल, केएससीएफ के सहयोगी संस्था कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान के समन्वयक रविन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

Related posts

आजमगढ़:ब्रह्मकुमारी बहनों का मानव कल्याण हेतु सत्संग और सम्मान हुआ।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस ने किया बाढ़ विस्थापित 20 लोगों को राहत सामग्री वितरित।

rktvnews

भोपाल:रेल दावा न्यायाधिकरण के सदस्य जी. एस. हीरा ने किया मानव संग्रहालय का भ्रमण।

rktvnews

गढ़वा:शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार निलंबित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अगस्त 25

rktvnews

बालिकाओं को मिलिट्री ज्वाइन करने के लिए मिलिट्री के अधिकारी करेंगे जागरूक!सिविल-मिलिट्री लाइजन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment