RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार उठा रही अहम कदम : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेन्द्रगढ़ 11 जुलाई। युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। जिला में नशा से संबंधित कारोबार करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे लोगों की संपत्ति भी अटैच की जा सकती है। प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई 5वीं राज्य स्तरीय नारको कोऑर्डिनेशन मीटिंग के बाद अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि युवाओं को क्राइम और नशे से दूर रखने के लिए शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के निर्देश अनुसार नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण करें तथा वहां पर दी जा रही सुविधाओं का जायजा लें।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्र आर्य, डीएफओ रोहताश सिंह तथा डीएसपी अशोक कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

नशा छुड़ाने के लिए जिला में चल रहे दो नशा मुक्ति केंद्र

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला के नागरिकों से आह्वान किया कि अगर उनके किसी परिजन को नशे की लत पड़ गई है तो वह जिला में चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र से संपर्क करें।
जिला में दो नशा मुक्ति केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे हैं। एक केंद्र नागरिक अस्पताल नारनौल तथा दूसरा केंद्र बाल भवन की तरफ से चलाया जा रहा है। इन दोनों जगह पर मुफ्त में रहन-सहन तथा दवाइयों की व्यवस्था की गई है। अगर किसी नागरिक को नशा छुड़वाना है तो इन दोनों नशा मुक्ति केंद्रों में से किसी एक से संपर्क कर सकता है। यहां दाखिले के लिए भी किसी प्रकार की फीस आदि नहीं ली जाती। उन्होंने बताया कि अगर सही तरीके से नशा मुक्ति केंद्र के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए तो आसानी से नशे की लत छूट सकती है।

Related posts

पटना:रिलायंस जियो के अधिकारियों ने सीखे“आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन” के गुर।

rktvnews

डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह पर तस्करी वाले 5 करोड़ रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए; एक गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रीय पर्यावरण एवं जल संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने वाले नामचीन हस्तियों को परिवर्तन संस्था द्वारा सम्मान कार्यक्रम कतिपय कारणों से स्थगित।

rktvnews

चतरा जिला के कुल 32 केन्द्रों पर झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का हुआ आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने प्रत्येक नागरिक के लिए सीपीआर के जीवनरक्षक महत्व पर जोर देते हुए सीपीआर जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना:काव्य में सौंदर्य-शास्त्र के प्रवर्त्तक और साहित्य-कोश थे डा कुमार विमल! साहित्य सम्मेलन में मनायी गई जयंती, कवियों ने दी काव्यांजलि, कथाकारों ने किया लघुकथा-पाठ।

rktvnews

Leave a Comment