RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

एक बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत पर उपायुक्त ने एसडीएम को दिए जांच के आदेश!बुजुर्गों की देखभाल करना हमारी पहली जिम्मेदारी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 10 जुलाई। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत बुजुर्गों को उनकी संपत्ति को सुरक्षित रखने के अधिकार दिए गए हैं। कोई भी उनकी संपत्ति को हड़प नहीं सकता। अगर उसकी खुद की औलाद भी उनका सही तरीके से भरण-पोषण नहीं कर रही तो वे संबंधित एसडीएम को आवेदन दे सकते हैं। यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में नागरिकों की शिकायतें सुनने के दौरान गांव सेका के एक बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत पर कही।
उपायुक्त ने बताया कि बुजुर्गों के अधिकार सुरक्षित रखने के लिए हरियाणा सरकार ने यह व्यवस्था की है। इस अधिनियम के तहत अगर बुजुर्गों की जमीन जायदाद लेने के बाद भी परिवार वाले उसे सही तरीके से खाना, रहने के लिए घर, कपड़े या दवाएं नहीं देते हैं तो उनकी जमीन वापस बुजुर्गों के नाम की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि एसडीएम के पास आवेदन करने के बाद उनके परिजनों को बुलाया जाएगा। इसके बाद एसडीएम की अध्यक्षता में ट्रिब्यूनल उचित फैसला कर के बुजुर्गों के हित सुरक्षित करते हैं। अगर कोई नागरिक ट्रिब्यूनल के फैसले से भी संतुष्ट नहीं है तो वह डीसी की अध्यक्षता में बने ट्रिब्यूनल अपील कर सकता है।
उपायुक्त ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान करें। हमारे लिए बुजुर्ग किसी धरोहर से कम नहीं होते। जीवन भर बुजुर्गों ने हमारे लिए कार्य किया है। ऐसे में जब वे सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें हमारी देखभाल की जरूरत होती है। हम सभी नागरिकों का यह फर्ज बनता है कि अपने मां-बाप की देखभाल उचित तरीके से करें।
उपायुक्त के सामने सेका गांव के एक बुजुर्ग दंपति ने शिकायत की थी कि उसकी औलाद उसे अपने ही घर में शौचालय नहीं बनाने दे रही। वह अलग रहते हैं फिर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस पर डीसी ने उनके आवेदन को एसडीएम को मार्क करते हुए तुरंत एसडीएम नारनौल को इनकी सुनवाई करने के निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि इससे पहले भी जिला में कई ऐसे मामले आए हैं जिनमें बुजुर्गों की यही शिकायत रहती है कि उनकी अच्छी तरह से देखभाल नहीं की जाती। ऐसे मामलों में जिला प्रशासन द्वारा तुरंत कड़ा संज्ञान लिया जाता है तथा ट्रिब्यूनल इस संबंध में जल्द से जल्द फैसला करता है।

Related posts

शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

सोमनाथ मंदिर अटूट आस्था, दिव्यता और भारत की शाश्वत आत्मा के पवित्र प्रतीक के रूप में खड़ा है: प्रधानमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:महाकाल लोक में जिन्हें दुकानें आवंटित हुई है वे शीघ्र अतिशीघ्र दुकान प्रारंभ करें अन्यथा आवंटन निरस्त किया जाएगा :कलेक्टर

rktvnews

बागपत:स्वच्छता थीम पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बेसिक व माध्यमिक छात्र/छात्राओं को जनपद न्यायाधीश ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव के लिए बताए गुर।

rktvnews

आरा में बिहार स्टेट फोरम अगेस्ट एनपीएस एवं कर्मचारी महासंघ(गोपगुट) के संयुक्त तत्वावधान में एनपीएस रद्द करने और पूर्ण पेंशन लागू करने संबंधी मांगो हेतु “मार्च” आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment