RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण : डीएम और एसपी ने गड़खा थाना अंतर्गत जानकी नगर ग्राम में स्थल पर जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा।

सोमवार को रात्रि में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद जानकी नगर में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल किये गये थे प्रतिनियुक्त।

RKTV NEWS /सारण(छपरा)18 जून।गड़खा थाना के जानकी नगर ग्राम में सोमवार की रात्रि में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद वहाँ विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
आज जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने जानकी नगर जाकर स्वयं विधि व्यवस्था का जायजा लिया। वहाँ विधि व्यवस्था की वर्तमान स्थिति संतोषप्रद पाई गई।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया। उन्हें प्रतिनियुक्त किये गये दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की स्थल पर उपस्थिति का पर्यवेक्षण का सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी गड़खा एवं एवं थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने को कहा गया। दोनों अधिकारियों को आज ही स्थानीय शांति समिति की बैठक करने का निदेश दिया गया।

Related posts

पारादीप पत्‍तन में 13 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली महत्‍वपूर्ण परियोजनाएं शामिल की गई, जिनसे बुनियादी ढांचे और सेवाओं में वृद्धि होगी।

rktvnews

संचार साथी : साइबर सुरक्षा या साइबर निगरानी?

rktvnews

लोग साहित्य से प्रेरणा ले सकते हैं और अपने आदर्शों को साकार करने का प्रयास कर सकते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

भोजपुर:डॉ.कुमारी सुनिता सिंह ‘गार्गी नारी शक्ति अवार्ड’ से हुई सम्मानित।

rktvnews

आरा सांसद ने लोकसभा में लोक कल्याण को ले आवाज की बुलंद,महुली और शिवपुर घाटों पर स्थाई पुल निर्माण की उठाई मांग।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “देहरादून जू” में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment