RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाजपा भोजपुर ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)11 अप्रैल।उन्नीसवीं सदी के महान समाज सुधारक,विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती को भाजपा द्वारा जिले भर मे मनाया गया।
महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती को भाजपा द्वारा सभी बूथो पर मनाया गया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
भाजपा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती को मनाया गया। इस दौरान महात्मा फुले की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की गई और महात्मा ज्योतिबा फुले की जयकार किया गया।
उक्त अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 ईं. मे हुआ था।उन्नीसवीं सदी मे अशिक्षा और समाज मे कुरीतियों की भरमार थी।उस समय कोई नारी शिक्षा के बारे मे सोंच नही सकता था,तब इन्होने नारी शिक्षा का बागडोर अपने हाँथो मे लेकर सबसे पहले अपनी पत्नी साबित्री बाई फुले को शिक्षित किया और देश का पहली महिला अध्यापक बनाया।इन्होने समाज मे फैले कुरीतियों और छुआ-छुट को समाप्त करने कू लिए सत्य शोधक संस्थान का स्थापना कर सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने मे सफलता पाई। वे सचमुच मे महान थे।आज उन्ही के प्रेरणा से समाज मे फैले बुराइयों और कुरीतियों को समाप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है। ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी साबित्री फुले का कृतित्व देश को महान बनाता है।उन्ही के प्रेरणा से आज महिलाओं का सम्मान समाज मे बराबर का मिल रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहली बार महिलाओं को आरक्षण दे कर उनके प्रति सम्मान देने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम मे ईं. धीरेन्द्र सिंह,संतोष चंद्रवंशी, रमेश कुमार कर्ण,विभु जैन,राहुल सिंह,हरेन्द्र चंद्रवंशी, निशांत सिंह सेंगर,रवि रंजन,प्रतिक चंद्रवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता थे।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

भोजपुर : विधायक ने जवइनिया बांध पर विस्थापितों के बीच कम्बल का किया वितरण।

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों के साथ बैठक ।

rktvnews

पटना:राज्य के निजी एवं सरकारी अस्पतालों में भी होगा व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट : स्वास्थ्य मंत्री

rktvnews

झारखंड:गढ़वा डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में बनाये गये 356 सहायक मतदान केंद्र: अनुपम राजन

rktvnews

वैशाली:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment