RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जिला स्तर पर वन महोत्सव-2023 का शुभारंभ।

सारण/ छपरा 10 जुलाई। सारण वन प्रमंडल, छपरा के तत्वाधान में जिला स्तर पर वन महोत्सव-2023 का शुभारंभ जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र, सारण के परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान मुख्य वन संरक्षक, पर्यावरण, वन, जलवायु एवं आद्रभूमि, बिहार, पटना एन०जवाहर बाबू, आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा सर्वानन एम. जिलाधिकारी सारण, अमन समीर, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारण, रामसुंदर एम, प्रबंधक, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र और जिला योजना पदाधिकारी, सारण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारण, छपरा के द्वारा बताया गया की जिला निबंधन-सह- परामर्श केन्द्र, सारण में “मियावाकी पद्धति से 160 पौधों का वृक्षारोपण कर वन महोत्सव – 2023 का शुभारंभ जिला में किया गया है। बताया गया कि “मियावाकी पद्धति” से सारण जिला में पहली बार वृक्षारोपण किया गया है। “मियावाकी पद्धति” की जानकारी देते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस पद्धति के जनक जापानी वनस्पति वैज्ञानिक अकीरा मियावाकी है। “मियावाकी पद्धति” से बहुत कम समय में जंगलों को घने जंगलों में परिवर्तित किया जा सकता है। इस कार्य विधि में पेड़ स्वयं अपना विकास करते है। और तीन वर्ष के भीतर में अपनी पूरी लंबाई तक बढ़ जाती है। ये वन नई जैव-विविधता और एक परिस्थिति को प्रोत्साहित करते है जिसमे मृदा की उर्वरता में वृद्धि होती है।
बताया गया कि इसके अलावा मनरेगा के द्वारा भी सारण जिला के अलावें प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सारण वन प्रमंडल द्वारा सारण जिलांतर्गत विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे जुलाई माह में वन महोत्सव का आयोजन कर लोगो के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अभियान चलाया जाएगा।

Related posts

राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 20 जनवरी को होगा आयोजन!आडियो-विडियो के माध्यम से राम मंदिर की गाथा की दी जाएगी शानदार प्रस्तुति।

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:23 मई 24

rktvnews

21 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

दरभंगा:मिथिला लोक उत्सव का दूसरे दिन के कार्यक्रम को आयुक्त व डी.एम. ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड में ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment