RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

ब्रह्मविद्या विहंगम योग की साप्ताहिक सतसंग संगोष्ठी का आयोजन।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 जुलाई।ब्रह्मविद्या विहंगम योग की साप्ताहिक सतसंग संगोष्ठी का आयोजन कश्यप नगर चंदवा आरा में संयोजक कृष्णा प्रसाद जी के निवास पर किया गया।जिसका मंच संचालन सह संयोजक राजवंश सिंह के द्वारा किया गया।इस पावन अवसर पर उपदेष्टा रूनी देवी के द्वारा शब्द प्रकाश का भजन प्रस्तुत किया गया। गुप्ति कुंवर के द्वारा भजन,साहेब मैं न भूलू दिन राती प्रस्तुत किया गया एवम सरिता पाठक के द्वारा सदगुरु सदाफल देव जी महाराज द्वारा रचित ,गुरु सेवा धर्म बड भाई,जा से भक्ति मुक्ति गति पाई..भजन कि प्रस्तुति की गई।आरा अनुमंडल की संयोजिका रीना गुप्ता ने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है,सेवा के द्वारा हमारा अंतःकरण स्वक्छ होता है।सतसंग भी मानव के लिए बहुत जरूरी है।आरा अनुमंडल के संयोजक कृष्णा प्रसाद जी ने कहा की मानव जीवन परमात्मा की अनुपम कृति है।मानव शरीर से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है।और सदगुरु ही परमात्मा प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करते है।बिना सदगुरु कृपा के कोई इस भवसागर से पार नहीं हो सकता है।इस पावन अवसर पर कृष्णा नंद राम, आकाश ,हीरालाल मिश्र, रीता देवी, मिनता देवी , संगीता देवी ,फूल कुमारी देवी एवम अन्य गुरुभाई बहन उपस्थित हुई।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में लंबित आरोपों से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 1950 करोड़ रूपए की लागत से अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

rktvnews

दुमका में पर्पल फेयर: दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिला सम्मान।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने, भोजन की साय सरकार ने की निःशुल्क व्यवस्था।

rktvnews

राजस्थान:भजनलाल सरकार में गिरा अपराध का ग्राफ, अपराधियों में भय व्याप्त – गृह राज्य मंत्री

rktvnews

भोजपुर:झूठ का पुलिंदा है आरके सिंह का कथित रिपोर्ट कार्ड : सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment