RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा संबंधों को मजबूत करने और सामरिक साझेदारी बढ़ाने के लिए मलेशिया का दौरा करेंगे।

नई दिल्ली/08 जुलाई।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 से 11 जुलाई 2023 को मलेशिया का आधिकारिक दौरा करेंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाना और राजनीतिक साझेदारी को और बढ़ाना है। रक्षा मंत्री मलेशिया के रक्षा मंत्री श्री दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों मंत्री, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करते हुए इन संबंधों को और दृढ़ करने के लिए नए उपाय की खोज करेंगे। दोनों देश द्विपक्षीय हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह मलेशिया के प्रधानमंत्री सी वाईबी दातो सेरी अनवर बिन-इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे।
भारत और मलेशिया दोनों देशों का पूरे क्षेत्र की शांति और समृद्धि में साझा हित है। दोनों लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत और बहुआयामी संबंध है, जो रक्षा और सुरक्षा सहित कई रणनीति क्षेत्रों तक विस्तृत है। दोनों देश, 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मलेशिया यात्रा के दौरान स्थापित उन्नत सामरिक साझेदारी के दृष्टिकोण के अनुसार काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:समाहरणालय परिसर में आयोजित हुआ आम महोत्सव, उपायुक्त ने किया उद्घाटन।

rktvnews

गढ़वा:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, पर्यवेक्षक से 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पूर्व उप कमांडेंट आर के सिंह का निधन,जनमानस में शोक।

rktvnews

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में तीन प्रकरणों की हुई सुनवाई, तीनों कैदियों की पैरोल मंजूर।

rktvnews

भोजपुर:विश्व उद्यमिता दिवस पर जगजीवन कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

लाइंस क्लब ऑफ आरा मिलेनियम एवं सहयोगी क्लबो द्वारा निर्धनों के बीच गर्म कपड़ों का किया गया वितरण,बच्चों को दी गई पाठ्य सामग्री।

rktvnews

Leave a Comment