RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:5करोड़ 94 लाख रुपए की धनराशि से अमृत 2 के अंतर्गत टटीरी में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 30 जनवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत टटीरी में अमृत 2 के अन्तर्गत 5 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी निर्माणाधीन व निर्मित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जिससे 1700 घरों से अधिक में पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे जिससे पानी की समस्या दूर होगी जिलाधिकारी ने परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नगर पंचायत टटीरी क्षेत्र में बिछाई जा रही पाइप लाइन का भी भौतिक निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि सड़क जिस स्थान से पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी जाए उसका रिपेयर करना भी कार्यदाई संस्था की जिम्मेदारी है एक लेवल ही सड़क पर दिखनी चाहिए। जिलाधिकारी ने नगर वासियों से भी पानी पेयजल परियोजना के संबंध में फीडबैक लिया जिसमें नगर वासियों ने कहा कि अपनी पूर्व में भी मिलता था और अब और भी अच्छा पानी मिलाने की संभावना है सड़क में पाइपलाइन बिछाने की जो कार्य होता है उसे साफ स्वच्छ किया जाए।
परियोजना स्थल पर परियोजना की सूचना संबंधित बोर्ड ना मिलने पर जिलाधिकारी ने जूनियर इंजीनियर रमन को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए उन्होंने कहा जिस भी कार्यदय संस्था द्वारा परियोजना पर कार्य किया जाए वहां उसकी सूचना डिटेल लिखा होना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टटीरी नo 2 का किया निरीक्षण प्रधान अध्यापक मिले अनुपस्थित

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टटीरी नंबर दो का निरीक्षण किया जिसमें 30 विद्यार्थी पंजीकृत है जिसमें से मौके पर आज पांच विद्यार्थी ही कक्षाओं में अध्यनरत पाए गए जिनको शिक्षण कार्य देने के लिए सरकार द्वारा विद्यालय में दो अध्यापक तैनात हैं जिसमें आज प्रधान अध्यापक अरविंद कुमार जिलाधिकारी को निरीक्षण में अनुपस्थित मिले जिनकी प्रेरणा एप पर भी कोई सूचना अपडेट नहीं थी जिसके कारण उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मध्यान्ह पंजी का उपस्थिति पंजी का आदि का अवलोकन किया उन्होंने विद्यालय में आए छात्र-छात्राओं से भोजन के संबंध में फीडबैक लिया जिसमें उन्होंने बताया कि आज दाल चावल मध्यान भोजन में मिला ।

Related posts

भोजपुर:भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : 84 लीटर देशी शराब बरामद! धन्धेबाज फरार।

rktvnews

भोजपुर:आत्मकल्याण पूरे विश्व के लिए कल्याणकारी है : मुनिश्री विशल्य सागर जी महाराज

rktvnews

BSH Home Appliances की उच्च क्षमता वाली ‘मेड-इन-इंडिया’ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन्स लॉन्च।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment